सब्सक्राइब करें

Upcoming SUV: जल्द भारत आने वाली हैं ये पांच एसयूवी, टाटा से मर्सिडीज तक हैं शामिल, जानें डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 24 Jul 2023 10:46 AM IST
सार

भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की मांग में लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए कंपनियों की ओर से इस सेगमेंट में एक के बाद नए वाहन लॉन्च हो रहे हैं। जल्द ही कौन सी एसयूवी लॉन्च होने वाली हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
five upcoming suvs in india, tata punch cng honda elevate citroen c3 aircross mercedes glc audi q8 etron
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen India

भारत में एसयूवी सेगमेंट में जल्द ही एक, दो नहीं बल्कि पांच वाहन लॉन्च होने को तैयार हैं। कम बजट से लेकर महंगी एसयूवी भी जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होंगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को कुछ समय में लॉन्च किया जाएगा।

Trending Videos
five upcoming suvs in india, tata punch cng honda elevate citroen c3 aircross mercedes glc audi q8 etron
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
होंडा एलिवेट
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भारत में जल्द ही एलिवेट को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस एसयूवी को जून महीने में पेश किया था। जिसके बाद अब इसे सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। यह एसयूवी मिड साइज सेगमेंट में आएगी और इसका मुकाबला क्रेटा, सेल्टॉस, ग्रैंड विटारा, अर्बन क्रूजर हाईराइडर, ताइगुन और कुशाक के साथ होगा।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
five upcoming suvs in india, tata punch cng honda elevate citroen c3 aircross mercedes glc audi q8 etron
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
टाटा पंच सीएनजी
टाटा की ओर से माइक्रो एसयूवी के तौर पर पंच को ऑफर किया जाता है। लेकिन जल्द ही इसके सीएनजी वैरिएंट को भी भारतीय बाजार में लाया जाएगा। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के सीएनजी वैरिएंट को ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। इसकी खूबी यह है कि यह सीएनजी के साथ आने के बाद भी बूट स्पेस खत्म नहीं होगा। क्योंकि इस एसयूवी में ड्यूल सीएनजी सिलेंडर को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
five upcoming suvs in india, tata punch cng honda elevate citroen c3 aircross mercedes glc audi q8 etron
Citroen C3 Aircross - फोटो : For Reference Only
सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस
सिट्रॉएन की ओर से भी अगस्त तक नई एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने कुछ समय पहले सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को पेश किया था। लेकिन अब इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की ओर से आने वाली चौथी पेशकश होगी। इससे पहले सिट्रॉएन की ओर से सी3, सी3 इलेक्ट्रिक, सी5 एयरक्रॉस को ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
विज्ञापन
five upcoming suvs in india, tata punch cng honda elevate citroen c3 aircross mercedes glc audi q8 etron
Mercedes-Benz GLC 2023 - फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज जीएलसी
मर्सिडीज की ओर से भी जल्द ही जीएलसी 2023 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस दमदार एसयूवी को नौ अगस्त को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लाया जाएगा। यह अपनी मौजूदा जीएलसी के मुकाबले ज्यादा बड़ी और ज्यादा फीचर्स के साथ आएगी।

यह भी पढ़ें -  Bmw X1: बीएमडब्ल्यू की एक्स1 खरीदना बेहतर है या मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 हैं दमदार, जानें पूरी डिटेल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed