फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Google Ends Support Android 6.0: Check Your Phone Affected

पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका: गूगल ने इस वर्जन का सपोर्ट किया बंद, क्या आपका फोन है प्रभावित? ऐसे करें चेक

Sat, 25 Jul 2026 10:21 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 10:21 AM IST
सार

Google Play Services: अगर आप भी काफी पुराना स्मार्टफोन यूजर हैं, तो यह अपडेट आपके लिए जरुरी साबित हो सकती है। गूगल ने कुछ वर्षों पुराने फोन्स में प्ले सर्विस को बंद कर दिया है। ऐसे में यह जानना जरुरी है कि इससे मोबाइल पर क्या असर पड़ेगा? और कैसे पता करें कि इसमें आपका डिवाइस शामिल है या नहीं? आइए जानते हैं इस लेख में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Google Ends Support Android 6.0: Check Your Phone Affected
एंड्राॅयड यूजर्स के लिए बड़ा खतरा - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Google Android Update: एंड्रॉयड 6.0 Marshmallow यूजर्स के लिए गूगल ने गूगज प्ले सर्विस का सपोर्ट समाप्त कर दिया है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका फोन तुरंत बंद हो जाएगा, लेकिन आने वाले समय में कई जरूरी सुविधाएं और एप्स प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन

गूगल के नए नियम के तहत, अब गूगल प्ले सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए आपके डिवाइस में कम से कम एंड्रॉयड 7.0 Nougat या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम होना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन


Google Play Services क्या है और क्यों है यह इतना जरूरी?
  • गूगल प्ले सर्विसेज आपके स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में चलेने वाला एक ऑपरेटिंग फ्रेमवर्क है। यह फोन की कई आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है, जैसे गूगल प्ले स्टोर से नए एप्स को इंस्टॉल करना और पुरानों को अपडेट करना। सिस्टम की ओवरऑल सुरक्षा और पैच अपडेट्स संभालना।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एप्स के पुश नोटिफिकेशन्स डिलीवर करना। गूगल मैप्सऔर लोकेशन सर्विसेज को कनेक्ट रखना। साथ ही गूगल अकाउंट का बैकग्राउंड सिंक और लॉगिन प्रोसेस हैंडल करना।

इस फैसले का यूजर्स के स्मार्टफोन पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
Google Play Services का सपोर्ट बंद होने के बाद धीरे-धीरे कई सेवाओं में दिक्कत आ सकती है।
  • कॉल और मैसेज चलेंगे: कॉल करना, एसएमएस भेजना और फोन में पहले से मौजूद बेसिक एप्स फिलहाल सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
  • एप्स और फीचर्स में रुकावट: समय के साथ नए एप्स डाउनलोड करने या मौजूदा एप्स को अपडेट करने में दिक्कत आएगी। इसके अलावा गूगल अकाउंट लॉगिन, पुश नोटिफिकेशन और लोकेशन आधारित फीचर्स प्रभावित हो सकते हैं।
  • डेवलपर्स का सपोर्ट खत्म: एप डेवलपर्स भी धीरे-धीरे एंड्रॉयड 6.0 के लिए नए अपडेट और एप्स बनाना बंद कर देंगे।
  • सुरक्षा का खतरा: गूगल प्ले सर्विसेज का सपोर्ट खत्म होने से फोन को नए सिक्योरिटी अपडेट्स नहीं मिलेंगे, जिससे हैकिंग और डेटा चोरी का जोखिम काफी बढ़ जाएगा।

Google Play Services क्यों है इतना जरुरी?
  • यह एंड्रॉयड का एक महत्वपूर्ण बैकग्राउंड सिस्टम है, जो स्मार्टफोन की कई जरूरी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने का काम करता है। यही सिस्टम एऐप्स को इंस्टॉल और अपडेट करने, सुरक्षा से जुड़े फीचर्स उपलब्ध कराने, पुश नोटिफिकेशन भेजने, गूगल मैप्स जैसी सेवाओं को सपोर्ट करने और Google Account Sync को मैनेज करने का काम करता है।
  • यही वजह है कि एंड्रॉयड 6.0 के लिए इसका सपोर्ट खत्म होने के बाद समय के साथ कई एप्स और गूगल की सेवाओं के सही तरीके से काम करने पर असर दिखाई दे सकता है।

कैसे पता करें अपने फोन का एंड्रॉइड वर्जन?
अगर आपको भी डर की आपके फोन में भी यह समस्या न आए, तो अपने स्मार्टफोन का एंड्रॉयड वर्जन के चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
  • अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करके अबाउट फोन विकल्प पर टैप करें।
  • वहां एंड्रॉइड वर्जन चेक करें।
  • यदि एंड्रॉइड 7.0 या उससे ऊपर है, तो फोन में कोई समस्या नहीं आएगी, यह पूरी तरह सुरक्षित है।
  • अगर Android 6.0 Marshmallow है तो आपके डिवाइस में धीरे-धीरे दिक्कतें आनी शुरू हो सकती हैं।

क्या नया फोन खरीदना जरूरी है?
  • गूगल ने यह नहीं कहा है कि Android 6.0 वाले फोन तुरंत इस्तेमाल के लायक नहीं रहेंगे। लेकिन सुरक्षा अपडेट बंद होने और Play Services सपोर्ट खत्म होने के कारण ऐसे डिवाइस समय के साथ अधिक असुरक्षित हो सकते हैं।
  • अगर आपके फोन के लिए नया Android अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करना बेहतर रहेगा। वहीं, जिन डिवाइसों को अपडेट नहीं मिल सकता, उनके लिए भविष्य में नया स्मार्टफोन लेना एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed