सब्सक्राइब करें

Bike Accessories: दिवाली पर खरीदी है बाइक तो लें ये एक्सेसरीज, चोरी और सेफ्टी दोनों की चिंता हो जाएगी दूर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 24 Oct 2022 11:06 AM IST
सार

दिवाली के मौके पर नई बाइक खरीद रहे हैं तो सिर्फ बाइक लेना ही काफी नहीं है। बाइक चलाने के समय सुरक्षा और पार्क करने के बाद चोरी से बचाना भी जरूरी है। इस खबर में हम आपको ऐसी ही एक्सेसरीज की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें बाइक में लगाकर आप चोरी की चिंता और सुरिक्षत तरीके से बाइक चला सकते हैं।

विज्ञापन
Have bought a new bike on Diwali, so take these accessories with you, both theft and safety will go away
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

बाइक चलाने के दौरान अपनी सुरक्षा और बाइक पार्क करने के बाद बाइक की सुरक्षा काफी जरूरी होती है। अगर आपने भी दिवाली के मौके पर नई बाइक खरीदी है। तो अपनी नई बाइक में ये पांच एक्सेसरीज जरूर लगवाएं। इन्हें लगवाने के साथ आप राइड के दौरान सुरक्षित रह पाएंगे। साथ ही आपको बाइक के चोरी होने की चिंता भी नहीं सताएगी।

Trending Videos

हैलमेट

Have bought a new bike on Diwali, so take these accessories with you, both theft and safety will go away
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

बाइक चलाते समय सबसे जरूरी एक्सेसरीज होती है हैलमेट। कभी-भी सुरक्षा के मद्देनजर हैलमेट की क्वालिटी से समझौता ना करें। हैलमेट ना सिर्फ आपको सफर के दौरान सुरक्षा मुहैया करवाता है बल्कि पुलिस की ओर से चालान काटे जाने से भी बचाता है। हैलमेट खरीदते समय अच्छी क्वालिटी का आईएसआई मार्क का हैलमेट खरीदना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप बॉक्स

Have bought a new bike on Diwali, so take these accessories with you, both theft and safety will go away
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

स्कूटर की तरह बाइक में सामान रखने की जगह नहीं होती। ऐसे में अगर आप बाइक में सामान रखते हैं। तो आपको बाइक में टॉप बॉक्स लगवाना चाहिए। इसमें बाइक के हैलमेट को रखने के अलावा अपना जरूरी सामान रख सकते हैं। बाजार में आसानी से इसे लगवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट

सेफ्टी ग्लव्स

Have bought a new bike on Diwali, so take these accessories with you, both theft and safety will go away
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

बाइक चलाते समय हैलमेट के अलावा ग्लव्स जरूर पहनने चाहिए। ग्लव्स पहनने से जहां बाइक चलाते समय हैंडल पर अच्छी ग्रिप मिलती है। वहीं दूसरी ओर आपके हाथ भी गंदे होने से बचते हैं। बाजार में आसानी से कई वैराइटी के ग्लव्स मिल जाते हैं। इनकी कीमत भी क्वलिटी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें

विज्ञापन

बाइक लॉक

Have bought a new bike on Diwali, so take these accessories with you, both theft and safety will go away
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

बाइक लॉक किसी भी बाइक को चोरी होने से बचाने में मदद करता है। बाजार में कई तरह के लॉक मिलते हैं। आप अपनी पसंद का कोई भी लॉक बाइक में लगवा सकते हैं। आमतौर पर जो लॉक मिलते हैं उन्हें बाइक के आगे के टायर में लगाया जाता है। जिससे बाइक का पहिया जाम हो जाता है। अगर कोई बाइक चोरी करने की कोशिश भी करता है तो वो बाइक को चलाकर नहीं ले जा सकता जिससे बाइक को चोरी करना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ एक यूनिक चाबी मिलती है जिसकी मदद से इसे आसानी से खोला जा सकता है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed