{"_id":"640d7ecb8bae59c103080388","slug":"hero-electric-is-ready-to-launch-new-electric-scooter-in-indian-market-know-full-details-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hero Electric: हीरो की ओर से जल्द आएगा नया स्कूटर, कंपनी ने शेयर किया टीजर, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero Electric: हीरो की ओर से जल्द आएगा नया स्कूटर, कंपनी ने शेयर किया टीजर, जानें पूरी डिटेल
Sun, 12 Mar 2023 01:52 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:52 PM IST
सार
हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से जल्द ही एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में आने के लिए तैयार है। कंपनी ने नए स्कूटर पर क्या जानकारी सार्वजनिक की है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियों की ओर से लगातार नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बाजार में पहले से मौजूद एक बड़ी कंपनी की ओर से कब तक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाया जा सकता है।
विज्ञापन
जारी हुआ टीजर
हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से रविवार को एक टीजर जारी किया गया है। जिसमें एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को दिखाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
कैसा है डिजाइन
टीजर में स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई लेकिन फ्रंट काउल पर एलईडी हैडलैंप दिया गया है। इसके बीच में टर्न इंडीकेटर भी दिए गए हैं। इसके अलावा स्कूटर में कर्वी सीट्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक, ग्रैब रेल, साइड मिरर, अलॉय व्हील्स के साथ ही ब्लू कलर की पेंट स्कीम को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
कब होगा लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूटर को इस महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि स्कूटर को 15 मार्च के आस-पास ही लॉन्च किया जाए।
कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से अभी इस स्कूटर के लिए सिर्फ एक टीजर को जारी किया गया है। इसके अलावा अभी लॉन्च और कीमत से जुड़ी कोई भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे भी 80 से 90 हजार रुपये की एक्स शोरुम कीमत के आस-पास रखा जा सकता है।
कैसा है पोर्टफोलियो
कंपनी की ओर से मौजूदा समय में भारतीय बाजार में हीरो एडी, इलेक्ट्रिक फोटोन एलपी, ऑप्टिमा सीएक्स-ड्यूल बैटरी, ऑप्टिमा सीएक्स-सिंगल बैटरी, एनवाईएक्स एचएस500 ईआर, अट्रिया एलएक्स जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को ऑफर किया जाता है। इनमें ऑप्टिमा स्कूटर को फ्लैगशिप स्कूटर के तौर पर पेश किया जाता है।