सब्सक्राइब करें

Hero Xtreme160r: हीरो ने लॉन्च की 160 सीसी की नई बाइक, जानें कितनी है कीमत और क्या हैं खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 15 Jun 2023 09:23 AM IST
सार

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक को लॉन्च किया गया है। इस बाइक को किस सेगमेंट में लाया गया है और किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
hero xtreme 160r 4v launched in india at rs 1.27 lakh, know features engine and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक को लॉन्च किया गया है। इस बाइक को किन खूबियों के साथ लाया गया है और इसकी क्या कीमत तय की गई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos
hero xtreme 160r 4v launched in india at rs 1.27 lakh, know features engine and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp

लॉन्च हुई बाइक
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से 160 सीसी सेगमेंट में नई बाइक एक्सट्रीम 160 आर 4वी को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें कई एडवांस फीचर दिए गए हैं और इसके इंजन में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
hero xtreme 160r 4v launched in india at rs 1.27 lakh, know features engine and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp

कितना दमदार इंजन
बाइक में 160 सीसी का ऑयल एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें अब चार वॉल्व मिलते हैं, इसलिए बाइक के नाम के साथ 4वी जोड़ा गया है। इंजन से बाइक को 16.6 बीएचपी की पावर के साथ 14.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। यह इंजन ओबीडी-2 और ई-20 कम्प्लाइंट है। जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड यह बाइक सिर्फ 4.41 सेकेंड में हासिल कर लेती है। अपने सेगमेंट में यह बाइक सबसे तेज बाइक्स में से एक है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

hero xtreme 160r 4v launched in india at rs 1.27 lakh, know features engine and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp

क्या हैं खूबियां
बाइक में बेहद शार्प एलईडी हैडलाइट्स के साथ एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। साथ ही अपडेटिड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिस्प्ले में 20 से ज्यादा फीचर्स, ब्लूटूथ, बैटरी हेल्थ, सर्विस अलर्ट, गियर पोजिशन, एसएमएस, मिस कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही यूएसडी फॉर्क्स से बाइक और ज्यादा स्पोर्टी दिखाई देती है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक और स्प्लिट सीट्स भी मिलती हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
hero xtreme 160r 4v launched in india at rs 1.27 lakh, know features engine and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp

कितनी है सुरक्षित
बाइक में सेफ्टी की बात करें तो इसमें ट्यूबलैस टायर दिए गए हैं। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है और इसके साथ ही बाइक में सात स्टेप शोवा मोनोशॉक सेटअप मिलता है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed