फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Himalayan 750 to XPulse 421, Bikes Expected EICMA 2026

EICMA 2026 में दिखेगा देशी बाइक्स का दबदबा: हिमालयन 750 से लेकर एक्सपल्स 421 तक हो सकती है पेश, क्या होगा खास?

Thu, 29 Oct 2026 01:00 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 29 Oct 2026 01:00 PM IST
सार

  • EICMA 2026 मिलान में तीन नवंबर से शुरू होगा।
  • हिमालयन 750 के डेब्यू की उम्मीद है।
  • हीरो एक्सपल्स 421 भी दिख सकती है।
  • यामाहा दो नवंबर को नया मॉडल दिखाएगी

विज्ञापन
Himalayan 750 to XPulse 421, Bikes Expected EICMA 2026
नवंबर का महीना बाइक लवर्स के लिए होगा खास - फोटो : amarujala.com

विस्तार

बाइक लवर्स के लिए नवंबर का महीना खास होने वाला है। तीन नवंबर से शुरू होने वाले EICMA 2026 में कई नई बाइक्स से पर्दा उठ सकता है। रॉयल एनफील्ड, हीरो मोटोकॉर्प, हार्ले-डेविडसन और यामाहा के नए मॉडल इस दौरान चर्चा में रह सकते हैं। इनमें कुछ बाइक्स के डेब्यू की उम्मीद है, जबकि यामाहा भी एक नया मॉडल पेश कर सकती है। आइए जानते हैं, इस मोटरसाइकिल शो में किन बाइक्स पर रहेंगी नजरें और क्या हो सकती हैं इनकी खासियतें।

विज्ञापन


EICMA 2026 कब और कहां होगा?
EICMA 2026 का आयोजन तीन से आठ नवंबर 2026 तक इटली के मिलान स्थित फिएरा मिलानो रो में होगा। शो में इस बार भारतीय मोटरसाइकिल ब्रांड्स के मॉडल भी सुर्खियां बटोर सकते हैं। रॉयल एनफील्ड की हिमालयन 750 सबसे बड़े आकर्षक में शामिल हो सकती है। वहीं, हीरो एक्सपल्स 421 के प्रोडक्शन फॉर्म में सामने आने की उम्मीद है। हार्ले-डेविडसन की स्प्रिंट 440 भी हाल ही में बिना छलावरण के नजर आई है।
विज्ञापन


रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750: नया इंजन, ज्यादा ताकत
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 को हाल ही में टीज किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी EICMA 2026 में इसे पेश करेगी। यह मौजूदा हिमालयन के मुकाबले बड़ा कदम हो सकता है और कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी बाइक बनने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


750cc पैरेलल-ट्विन इंजन की उम्मीद

  • हिमालयन 750 में नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि यह इंजन 55 से 60 हॉर्सपावर की ताकत और 60 से 65 Nm का टॉर्क दे सकता है। इसके साथ सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की भी संभावना है।
  • हालांकि, कंपनी ने अभी इसके पूरे स्पेसिफिकेशन घोषित नहीं किए हैं। इसलिए इंजन की ताकत, टॉर्क और दूसरे फीचर्स से जुड़े ये आंकड़े फिलहाल अनुमान हैं। बाइक के आधिकारिक डेब्यू के बाद ही इसकी पूरी जानकारी सामने आ सकती है।


हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट 440: 440cc इंजन के साथ नई बाइक
अनुमान लगाया जा रहा है कि हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट 440 भी EICMA 2026 के दौरान चर्चा में रह सकती है। यह मोटरसाइकिल हाल ही में बिना कैमफ्लाज यानी बिना किसी छिपाव के नजर आई थी। इससे इसके डिजाइन की झलक मिली है।

कैसा हो सकता है डिजाइन और इंजन?

  • स्प्रिंट 440 में हार्ले-डेविडसन X440 वाला 440cc इंजन मिलने की उम्मीद है। X440 में यह इंजन 27hp की पावर और 38Nm का टॉर्क देता है। हालांकि, स्प्रिंट 440 के लिए यही आंकड़े लागू होंगे या नहीं, यह अभी आधिकारिक तौर पर साफ नहीं हुआ है।
  • डिजाइन की बात करें तो इसमें स्वीप्ट-बैक हैंडलबार, टियरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक और आगे की ओर दिए गए फुटपेग्स मिल सकते हैं। बाइक के सटीक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


हीरो एक्सपल्स 421: एडवेंचर राइडर्स को है इंतजार
साथ ही हीरो एक्सपल्स 421 पर भी लोगों की नजर है। माना जा रहा है शो में यह भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। यह भारतीय एडवेंचर बाइक पसंद करने वाले राइडर्स के लिए अहम मॉडल हो सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इसे EICMA 2026 में प्रोडक्शन फॉर्म में दिखा सकती है।

421cc इंजन और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन

  • टेस्ट म्यूल्स यानी परीक्षण के दौरान नजर आए बाइक के नमूनों के आधार पर इसमें नया 421cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है। इसके अलावा, बाइक में कई उपयोगी फीचर्स जैसे लंबी विंडस्क्रीन, वायर-स्पोक व्हील्स, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, टीएफटी डैश और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन शामिल है।
  • इन फीचर्स से जुड़ी जानकारी टेस्ट म्यूल्स के आधार पर सामने आई है। कंपनी ने अभी सभी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भारत में हीरो एक्सपल्स 421 का लॉन्च 2027 में होने की संभावना है।


यामाहा की नई मोटरसाइकिल: दो नवंबर को होगा खुलासा

  • इसी के साथ में यह भी चर्चा है कि यामाहा भी EICMA 2026 से पहले दो नवंबर को मिलान में एक नए मॉडल की प्रेजेंटेशन करने वाली है। यह तारीख आधिकारिक मोटरसाइकिल शो शुरू होने से एक दिन पहले की है। फिलहाल कंपनी ने नहीं बताया है कि इस कार्यक्रम में कौन-सी मोटरसाइकिल पेश की जाएगी।
  • हालांकि, लीक्स रिपोर्ट्स में इसके नई एडवेंचर या टूरिंग बाइक होने की संभावना जताई गई है। यामाहा की इस प्रेजेंटेशन से आने वाले मॉडल ईयर के लिए कंपनी की योजनाओं और नई मोटरसाइकिलों की दिशा के बारे में जानकारी मिल सकती है।


EICMA 2026 में इन बाइक्स पर रहेगी नजर

  • बता दें कि EICMA 2026 (एस्पोसिजियोन इंटरनैशनल सिक्लो मोटोसिक्लो ई एक्सेसोरी) दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल प्रदर्शनी का 83वां संस्करण है। जो यह हर साल इटली के मिलान शहर में होता है। इस बार EICMA 2026 में रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750, हीरो एक्सपल्स 421, हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट 440 और यामाहा के नए मॉडल को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इनमें कुछ बाइक्स के डेब्यू की उम्मीद है, जबकि कुछ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
  • हिमालयन 750 में 750cc इंजन, एक्सपल्स 421 में संभावित 421cc इंजन और स्प्रिंट 440 में 440cc इंजन की चर्चा है। अब देखना होगा कि कंपनियां EICMA 2026 में इन मॉडल्स को किस तरह से पेश करती हैं और कौन-सी जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed