जापानी सुपरबाइक निर्माता कंपनी कावासाकी (Kawasaki) ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद लोकप्रिय नेकेड स्ट्रीटफाइटर सुपरबाइक 2027 कावासाकी Z900 (2027 Kawasaki Z900) को नए कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई Z900 की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये बरकरार रखी है। इस अपडेटेड बाइक की डिलीवरी 29 अक्तूबर 2026 से शुरू होने का एलान किया गया है।
{"_id":"6ae34a780bde2436830b352f","slug":"2027-kawasaki-z900-launched-in-india-gets-new-colour-schemes-check-price-features-specs-delivery-details-2026-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए रंगों के साथ लॉन्च हुई नई 2027 कावासाकी Z900: कितनी है कीमत? जानें फीचर्स और डिलीवरी डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
नए रंगों के साथ लॉन्च हुई नई 2027 कावासाकी Z900: कितनी है कीमत? जानें फीचर्स और डिलीवरी डिटेल्स
Thu, 29 Oct 2026 07:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:00 PM IST
सार
- कावासाकी ने भारत में अपनी लोकप्रिय नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक 2027 Z900 को नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।
- कंपनी ने इस अपडेट में Z900 बाइक के लुक पर ध्यान दिया है।
- हालांकि, इंजन, फीचर्स और चेसिस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
2027 Kawasaki Z900
- फोटो : Kawasaki India
Trending Videos
2027 Kawasaki Z900
- फोटो : Kawasaki India
2027 कावासाकी Z900 में कौन-से नए कलर ऑप्शंस दिए गए हैं?
इस नए मॉडल अपडेट का मुख्य आकर्षण इसकी नई कलर पैलेट है, जो बाइक को एक फ्रेश और स्पॉर्टी लुक देती है:- नए कलर ऑप्शंस: 2027 Z900 अब ग्रीन फ्रेम के साथ व्हाइट और ब्लैक फ्रेम के साथ ग्रे कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होगी।
- पुराने कलर्स की जगह: ये नए कलर्स पिछले मॉडल में मिलने वाले 'ग्रे फ्रेम के साथ कैंडी लाइम ग्रीन' और 'गोल्डन फ्रेम के साथ ब्लैक' ऑप्शंस को रिप्लेस करेंगे।
- सुगोमी डिजाइन: रंग विकल्पों के अलावा, बाइक के ओवरऑल डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका आक्रामक सुगोमी इंस्पायर्ड स्टाइलिंग लुक पहले की तरह ही बरकरार रखा गया है।
2027 Kawasaki Z900
- फोटो : Kawasaki India
2027 कावासाकी Z900 का इंजन कितना पावरफुल है?
कावासाकी ने 2027 Z900 के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है:- इंजन और परफॉर्मेंस: बाइक में वही पावरफुल 948cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन मिलता है, जो 9,500 rpm पर 124 bhp की पावर और 7,700 rpm पर 98.6 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- सस्पेंशन और ब्रेकिंग: सस्पेंशन के लिए फ्रंट में अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स और रियर में बैकलिंक मोनोशॉक दिया गया है। ये दोनों सस्पेंशन रीबाउंड डैम्पिंग और स्प्रिंग प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ आते हैं। ब्रेकिंग हार्डवेयर भी पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2027 Kawasaki Z900
- फोटो : Kawasaki India
इसमें कौन-से इलेक्ट्रॉनिक्स और राइडर एड्स फीचर्स मिलते हैं?
2025 मॉडल अपडेट के दौरान दिए गए सभी प्रीमियम टेक और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स को इस 2027 मॉडल में भी बरकरार रखा गया है:- इन्फोटेनमेंट: बाइक में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है।
- सेफ्टी फीचर्स: राइडर की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्नरिंग-सेंसिटिव एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।