{"_id":"64e1a80cb24a3c22ea0943ea","slug":"honda-activa-is-better-in-125-cc-scooter-or-buy-hero-destini-prime-know-details-2023-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"125CC Scooter: 125 सीसी स्कूटर में होंडा एक्टिवा है बेहतर, या खरीदना चाहिए हीरो डेस्टिनी प्राइम, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
125CC Scooter: 125 सीसी स्कूटर में होंडा एक्टिवा है बेहतर, या खरीदना चाहिए हीरो डेस्टिनी प्राइम, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:16 PM IST
सार
होंडा की ओर से एक्टिवा को 125 सीसी इंजन के साथ भी ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में एक्टिवा को खरीदने में समझदारी होगी या फिर हीरो के डेस्टिनी प्राइम को खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं।
प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा होंडा के स्कूटर एक्टिवा को पसंद किया जाता है। 125 सीसी में भी इस स्कूटर की काफी मांग रहती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि होंडा के 125 सीसी स्कूटर को खरीदने में समझदारी होगी या फिर हीरो के नए स्कूटर डेस्टिनी प्राइम का विकल्प बेहतर हो सकता है।
कितना दमदार है इंजन
होंडा की ओर से एक्टिवा को 125 सीसी सेगमेंट में भी ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में हीरो की ओर से भी डेस्टिनी प्राइम को लाया गया है। होंडा एक्टिवा 125 में कंपनी की ओर से 124 सीसी फोर स्ट्रोक एसआई इंजन दिया जाता है। जिससे स्कूटर को 6.11 किलोवॉट की पावर और 10.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इंजन को पीजीएमएफआई तकनीक के साथ लाया जाता है। इसके साथ ही इसमें किक और सेल्फ स्टार्ट सुविधा भी मिलती है। वहीं हीरो डेस्टिनी प्राइम में कंपनी की ओर से 124.6 सीसी का एयर कूल्ड फोर स्ट्रोक एसआई इंजन मिलता है। जिससे स्कूटर को 6.69 किलोवॉट की पावर और 10.36 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें भी फ्यूल इंजेक्शन तकनीक और सेल्फ/किक स्टार्ट मिलता है।
कैसे हैं फीचर्स
होंडा एक्टिवा 125 में कंपनी एलईडी हैडलैंप, ट्यूबलैस टायर, ड्रम और डिस्क ब्रेक, 5.3 लीटर फ्यूल टैंक, फुल मेटल बॉडी, मल्टी फंक्शन यूनिट, स्मार्ट की, एनॉलॉग स्पीडोमीटर, डिजिटल फ्यूल, एवरेज आदि की जानकारी मिलती है। वहीं हीरो डेस्टिनी प्राइम में ड्रम ब्रेक, मोबाइल चार्जर पोर्ट, डिजिटल एनलॉग स्पीडोमीटर, बॉडी कलर्ड मिरर्स, एलईडी गाइड लैंप, बूट लैंप जैसे फीचर्स को दिया जाता है।
कितनी है कीमत
होंडा की ओर से एक्टिवा 125 में ड्रम, ड्रम अलॉय, डिस्क और एच स्मार्ट वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इनकी कीमत की शुरूआत 79806 रुपये से हो जाती है और इसकी कीमत 88979 रुपये तक जाती है। वहीं हीरो डेस्टिनी प्राइम की एक्स शोरुम कीमत 71499 रुपये है। प्राइम में कंपनी की ओर से सिर्फ एक ही वैरिएंट को ऑफर किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।