{"_id":"6406ceeb1960cb4c5b03cc18","slug":"honda-motorcycle-unveils-customization-kits-for-cb-350-and-hness-cb350-know-price-and-other-details-2023-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda CB 350: अपनी खास बाइक के लिए होंडा ने किया यह काम, नए और पुराने ग्राहकों को होगा फायदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda CB 350: अपनी खास बाइक के लिए होंडा ने किया यह काम, नए और पुराने ग्राहकों को होगा फायदा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:07 PM IST
सार
होंडा की ओर से खास बाइक सीबी350 के लिए ऐसा खास काम किया गया है। जिससे नए और पुराने सभी ग्राहकों को फायदा होगा। कंपनी की ओर से ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए क्या काम किया गया है। आइए जानते हैं।
जापानी बाइक बनाने वाली कंपनी होंडा की ओर से प्रीमियम बाइक सीबी350 के लिए नई किट्स को पेश किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से कितनी किट्स को ऑफर किया गया है और इनकी क्या कीमत है।
Trending Videos
होंडा ने पेश की नई किट्स
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर्स इंडिया की ओर से सीबी350 और सीबी 350 आरएस के लिए कस्टमाईज़ेशन किट्स की एक सीरीज को लॉन्च किया है। इन किट्स को पेश करने का मकसद ज्यादा स्टाइल के साथ बाइक्स को ज्यादा उपयोगी बनाना है। इन किट्स को नई CB350 बाइक्स के साथ-साथ पुरानी बाइक्स में भी लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कम्फर्ट कस्टम
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
कम्फर्ट कस्टम किट का मकसद राइडर और पिलियन दोनों के लिए सुविधा को बढाना है। इस किट में कंपनी की ओर से एक लंबी विंडस्क्रीन और पिलियन के लिए बैकरेस्ट दिया गया है। इसमें हाई-माउंटेड क्रैश गार्ड और लगेज के लिए मेटल पैनियर स्टे भी मिलता है। नकल गार्ड और एक चौड़ा फुटरेस्ट भी किट का हिस्सा हैं। कंपनी की ओर से इस किट की कीमत 16700 रुपये रखी गई है।
टूरर कस्टम
4 of 8
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
होंडा सीबी 350 के लिए टूरर कस्टम बाइक के लिए इस किट में नकल गार्ड के साथ लंबा वाइज़र, रियर-माउंटेड लगेज कैरियर मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें मिलने वाली सीट को ज्यादा आराम देने के लिए बनाया गया है। किट में चौड़े स्टेप्स और इंजन क्रैश गार्ड्स को भी दिया गया है। इसकी कीमत 17600 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
सोलो कैरियर कस्टम
5 of 8
For Reference Only
- फोटो : honda big wing
कंपनी की ओर से तीसरी किट के तौर पर सोलो कैरियर कस्टम किट को ऑफर किया जा रहा है। इसमें व्हील स्ट्राइप, मेन सीट, साइड कवर गार्निश, इंजन अपर पाइप, इंजन लोअर पाइप, फ्रंट फोर्क बूट, ग्रिप एंड, मीटर वाइजर और कैरियर ऑफर किया जा रहा है। इसकी कीमत 22200 रुपये तय की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।