{"_id":"6a37775a78b80f664404a6d1","slug":"honda-sp-125-vs-tvs-raider-125-which-125cc-bike-better-buy-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"125cc Bikes: शानदार माइलेज या एडवांस फीचर्स? 125cc सेगमेंट की इन दो पॉपुलर बाइक्स में कौन है आपके लिए बेस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
125cc Bikes: शानदार माइलेज या एडवांस फीचर्स? 125cc सेगमेंट की इन दो पॉपुलर बाइक्स में कौन है आपके लिए बेस्ट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार
125cc Commuter Bike: भारतीय दो-पहिया बाजार के 125cc कंप्यूटर सेगमेंट में इस समय होंडा और टीवीएस के बीच धमाकेदार टक्कर देखने को मिल रही है। अभी हाल ही में दोनों कंपनियों ने होंडा एसपी SP 125 और टीवीएस राइडर 125 को नए बड़े अपडेट्स के साथ पेश किया है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आम खरीददार के लिए इन दोनों में से कौन-सी बाइक पैसा वसूल है...
होंडा SP 125 बनाम TVS रेडर 125
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Best 125cc Bike India: 125cc सेगमेंट लोगों की पसंदीदा श्रेणियों मे से एक है। यही वजह है कि कंपनियां लगातार अपनी बाइक्स को नए फीचर्स और तकनीक से अपडेट कर रही हैं। हाल ही में दो दिग्गज कंपनियों ने होंडा SP 125 और टीवीएस राइडर 125 दोनों मॉडल्स को नए अपडेट दिए हैं। जहां होंडा SP 125 में नया TFT डिस्प्ले और USB-C चार्जिंग पोर्ट जोड़ा गया है, वहीं टीवीएस राइडर125 को iGO असिस्ट और ABS जैसे फीचर्स के साथ और भी आकर्षक बनाया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि इन दोनों में से कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है?
कीमत में कौन देता है ज्यादा वैल्यू?
ब्रेकिंग और सेफ्टी में किसका पलड़ा भारी?
इंजन और परफॉर्मेंस में कौन आगे?
फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कौन ज्यादा एडवांस?
राइडिंग एक्सपीरियंस में क्या है अंतर?
वारंटी और भरोसे के मामले में कौन मजबूत?
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत में कौन देता है ज्यादा वैल्यू?
- अगर कीमत की बात करें तो टीवीएस राइडर 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 82,860 रुपये है, जबकि हाेंडा SP 125 की कीमत 88,528 रुपये से शुरू होकर 96,116 रुपये तक जाती है।
- यानी बजट के लिहाज से टीवीएस राइडर 125 थोड़ा किफायती विकल्प साबित होती है और कम कीमत में ज्यादा फीचर्स भी ऑफर करती है।
ब्रेकिंग और सेफ्टी में किसका पलड़ा भारी?
- सेफ्टी हर जगह मायने रखती है, फिर चाहे वह चार पहिया वाहन हो, या फिर दो पहिया। इसके लिए सेफ्टी के मामले में टीवीएस राइडर125 बढ़त बनाती नजर आती है। इसके टॉप वेरिएंट TFT DD और SXC DD में ABS और ड्यूल डिस्क ब्रेक का विकल्प मिलता है। खास बात यह है कि 125cc सेगमेंट में ABS देने वाली यह शुरुआती बाइक्स में शामिल है।
- दूसरी ओर होंडा SP 125 में ABS उपलब्ध नहीं है। इसमें ड्रम और सिंगल डिस्क ब्रेक विकल्प के साथ होंडा का कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है। अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर ब्रेकिंग और अतिरिक्त सुरक्षा है, तो टीवीएस राइडर 125 मजबूत दावेदार बनती है।
इंजन और परफॉर्मेंस में कौन आगे?
- परफॉर्मेंस बाइक लवर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। होंडा SP 125 में 123.94cc का PGM-FI फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो माइलेज और स्मूद कम्यूटिंग पर ज्यादा फोकस करता है। कंपनी के अनुसार इसका ARAI माइलेज लगभग 63 kmpl है।
- वहीं, टीवीएस राइडर 125 में 125cc का 3-वॉल्व एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो करीब 28.7 bhp नहीं बल्कि सेगमेंट के हिसाब से अधिक स्पोर्टी परफॉर्मेंस देने के लिए ट्यून किया गया है। बाइक 11.75 Nm टॉर्क जनरेट करती है और ABS वेरिएंट 0-60 kmph की रफ्तार केवल 5.8 सेकंड में पकड़ सकता है।
- इसका ARAI माइलेज लगभग 56.7 kmpl बताया गया है। अगर आपको माइलेज चाहिए तो होंडा SP 125 बेहतर है, जबकि परफॉर्मेंस पसंद करने वालों को Raider ज्यादा पसंद आ सकती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कौन ज्यादा एडवांस?
- होंडा SP 125 के टॉप DLX वेरिएंट में TFT मीटर, होंडा RoadSync कनेक्टिविटी, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और नया 15W USB-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
- दूसरी ओर टीवीएस राइडर 125 फीचर्स के मामले में और भी आगे निकलती है। इसमें स्मार्टजोनेक्ट सिस्टम, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल मैनेजमेंट, वॉयस असिस्ट, ग्लाइड थ्रो ट्रैफिक फीचर (GTT) और iGO Assist जैसी सुविधाएं मिलती हैं। टेक्नोलॉजी और कनेक्टेड फीचर्स के मामले में राइडर 125 ज्यादा आधुनिक अनुभव देती है।
राइडिंग एक्सपीरियंस में क्या है अंतर?
- होंडा SP 125 एक सिंपल, आरामदायक और भरोसेमंद कम्यूटर बाइक के रूप में जानी जाती है। इसकी सीटिंग पोजिशन और इंजन ट्यूनिंग रोजाना के सफर को आसान बनाती है।
- वहीं, टीवीएस राइडर 125 युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसका स्पोर्टी डिजाइन, राइड मोड्स और तेज एक्सीलरेशन इसे ज्यादा रोमांचक बनाते हैं।
वारंटी और भरोसे के मामले में कौन मजबूत?
- होंडा अपनी SP 125 पर 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी देती है, जिसे बढ़ाकर 10 साल तक किया जा सकता है।
- वहीं टीवीएस भी राइडर भी 125 के साथ अच्छी वारंटी और सर्विस नेटवर्क प्रदान करती है। दोनों कंपनियां आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के मामले में मजबूत मानी जाती हैं।