{"_id":"6399c661781bfb72f23093e6","slug":"how-does-the-lane-departure-warning-system-work-in-the-car-know-what-are-the-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lane Departure In Car: कार में कैसे काम करता है लेन डिपार्चर वॉर्निंग सिस्टम, जानें क्या मिलते हैं फायदे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Lane Departure In Car: कार में कैसे काम करता है लेन डिपार्चर वॉर्निंग सिस्टम, जानें क्या मिलते हैं फायदे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:27 PM IST
सार
मौजूदा समय में कारों में सेफ्टी के नए-नए फीचर्स दिए जा रहे हैं। इन फीचर्स में से एक है लेन डिपार्चर वॉर्निंग सिस्टम। यह फीचर कैसे कार में काम करता है और इसके क्या फायदे होते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
नए जमाने की कारों में सुरक्षा को लेकर कंपनियां कई फीचर्स देती है। इन फीचर्स के कारण वाहन चलाने के समय काफी सुविधा होती है और हादसों से सुरक्षा भी मिलती है। ऐसे ही एक फीचर लेन डिपार्चर वॉर्निंग सिस्टम की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं। हम बता रहे हैं कि यह फीचर कार में किस तरह काम करता है और इसके क्या फायदे होते हैं।
Trending Videos
क्या है लेन डिपार्चर वॉर्निंग सिस्टम
2 of 5
ADAS क्यों है जरुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा समय में कई कारों में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को दिया जाता है। इस फीचर के साथ ही लेन डिपार्चर वॉर्निंग सिस्टम को भी दिया जाता है। इस सिस्टम के कारण सड़कों पर हादसों को रोकने में मदद मिलती है।
इस फीचर से लैस कारों को जब ऐसी सड़कों पर चलाया जाता है, जहां पर सड़क को बांटने के लिए सफेद या पीले रंग की लाइन होती हैं। तब यह सिस्टम अपना काम शुरू कर देता है। सड़क पर चलते हुए यह लाइनों को स्कैन करता है और जब भी कार किसी कारण से इन लाइनों के काफी करीब आ जाती है तो यह ड्राइवर को अलार्म के जरिए जानकारी देता है।
कार में लेन डिपार्चर वॉर्निंग सिस्टम होने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इससे सड़क हादसों को रोकने में मदद मिलती है। जब कार अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में जा रही होती है तो यह ड्राइवर को अलर्ट कर देता है जिससे अन्य वाहनों से टक्कर का खतरा कम हो जाता है।
भारत में कई कारों में इस सेफ्टी फीचर को दिया जाता है। इन कारों में एमजी ग्लॉस्टर, एमजी एस्टर, महिंद्रा एक्सयूवी 700, होंडा सिटी, ह्यूंदै ट्यूशॉ जैसी कारें शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।