सब्सक्राइब करें

Captain Seat Cars: लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतरीन हैं ये चार कार, मिलती है आरामदायक सीट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 14 Dec 2022 05:37 PM IST
सार

अपनी कार से लंबी दूरी की यात्रा करने में आपको भी मजा आता है। तो इस खबर में हम आपको ऐसी एमपीवी और एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं। जिनमें खास तरह के डिजाइन वाली सीटें मिलती हैं।  

 

विज्ञापन
These four MPV and SUV are coming with captain seats, best for long distance travelling
किया कैरेंस - फोटो : kia india

कार से लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए बेहद आरामदायक सीटों का होना जरूरी होता है। अगर सीटें आरामदायक हों तो लंबा सफर भी बिना थकान के पूरा हो जाता है। कुछ कंपनियों की ओर से ज्यादा आराम के लिए खास डिजाइन की सीटें दी जाती हैं। ऐसी एमपीवी और एसयूवी की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos

मारुति एक्सएल6

These four MPV and SUV are coming with captain seats, best for long distance travelling
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति की ओर से छह सीटों वाली एमपीवी एक्सएल6 ऑफर की जाती है। इस एमपीवी में छह लोगों के बैठने के लिए कैप्टन सीटें दी जाती हैं, हालांकि इसके पहले और दूसरे रो में कैप्टन सीट मिलती हैं। जिससे लंबी दूरी की यात्रा में काफी आराम मिलता है। कंपनी की ओर से इसे नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप के जरिए बेचा जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 11.29 लाख रुपये से हो जाती है। इस कार को पेट्रोल के साथ ही सीएनजी ईंधन के साथ ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

किया कैरेंस

These four MPV and SUV are coming with captain seats, best for long distance travelling
For Reference Only - फोटो : kia india

मारुति की एक्सएल6 की तरह ही किया कैरेंस में भी पायलट सीट ऑफर की जाती हैं। इस एमपीवी के लग्जरी प्लस वैरिएंट से ऐसी सीटों की शुरूआत होती है। इसकी पहली और दूसरी रो में कैप्टन सीटें ऑफर की जाती हैं। पायलट सीटों वाली कैरेंस की एक्स शोरूम कीमत16.80 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

ह्यूंदै अल्काजार

These four MPV and SUV are coming with captain seats, best for long distance travelling
For Reference Only - फोटो : hyundai india
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै अल्काजार में भी पायलट सीट ऑफर की जाती हैं। कंपनी की ओर से अल्काजार को छह और सात सीटों के ऑप्शन के साथ भी पेश किया जाता है। इसकी छह सीटों वाले वैरिएंट में पायलट सीटें मिलती हैं। छह सीटों वाली अल्काजार की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 18.84 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन

एमजी हेक्टर प्लस

These four MPV and SUV are coming with captain seats, best for long distance travelling
For Reference Only - फोटो : mg india
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से हेक्टर प्लस में कैप्टन सीट्स का विकल्प मिलता है। कंपनी की एसयूवी में छह सीटों वाले वैरिएंट में कैप्टन सीट्स दी जाती हैं। इसके स्मार्ट वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.89 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed