आजकल जिस तरह वाहनों की स्पीड बढ़ती जा रही है ऐसे में सुरक्षा का ध्यान रखना भी काफी जरूरी हो जाता है। व्यस्कों के साथ बच्चों की सुरक्षा भी काफी अहम होती है। भारत में मिलने वाली कौन सी कारें बच्चों की सुरक्षा के मामले में फिसड्डी साबित होती हैं। आइए जानते हैं।
{"_id":"63998a9ab45c983a8e78dd60","slug":"these-cars-found-in-india-are-bad-in-terms-of-child-safety-maruti-renault-nissan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kids Safety In Car: कार में बच्चों की सुरक्षा भी है काफी जरूरी, जानें किन कारों में है सुधार की जरूरत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kids Safety In Car: कार में बच्चों की सुरक्षा भी है काफी जरूरी, जानें किन कारों में है सुधार की जरूरत
Wed, 14 Dec 2022 02:19 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 14 Dec 2022 02:19 PM IST
सार
अगर आप भी कार खरीदते समय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इस खबर में हम आपको ऐसी कारों की जानकारी दे रहे हैं जो बच्चों की सुरक्षा के मामले में काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
निसान मैग्नाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति एस प्रेसो
For Reference Only
- फोटो : global ncap
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से सबसे छोटी एसयूवी के तौर पर बेची जाने वाली एस प्रेसो बच्चों की सुरक्षा के मामले में सबसे फिसड्डी कारों में से एक है। ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट के दौरान एस प्रेसो को बच्चों की सुरक्षा के मामले में जीरो स्टार मिले हैं। बच्चों को मिलने वाले नंबर में इसे 49 में से सिर्फ 3.52 नंबर हासिल हुए। जिसके कारण कंपनी को इस बात पर ध्यान देते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी सुधार करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
मारुति इग्निस
For Reference Only
- फोटो : global ncap
मारुति की नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली हैचबैक इग्निस भी बच्चों की सुरक्षा के मामले में एकदम फिसड्डी है। एस प्रेसो की तरह ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इसे भी बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से सिर्फ 3.86 नंबर हासिल हुए हैं। जीरो रेटिंग के साथ यह कंपनी की दूसरी ऐसी कार है जिसमें बच्चों को सुरक्षा नहीं मिलती।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति स्विफ्ट
For Reference Only
- फोटो : global ncap
मारुति की तीसरी हैचबैक स्विफ्ट है। जो बाकी दोनों कारों के मुकाबले बच्चों के लिए थोड़ी सुरक्षित है। इस कार को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में बच्चों की सुरक्षा के लिए एक स्टार मिला है। कंपनी की बाकी दोनों कारों की तरह इसका भी साल 2022 में टेस्ट किया गया था। जिसके बाद यह नतीजे आए। इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 16.68 नंबर हासिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन
निसान मैग्नाइट
For Reference Only
- फोटो : global ncap
जापानी कार कंपनी निसान की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर मैग्नाइट को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस एसयूवी ने बेहद कम समय में ही काफी अच्छी पहचान बनाई है। व्यस्कों की सुरक्षा के मामले में इसे भले ही फोर स्टार मिले हों लेकिन बच्चों की सुरक्षा के मामले में यह एसयूवी काफी पीछे है। ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे सिर्फ दो स्टार मिले हैं। इस एसयूवी ने 49 में से सिर्फ 24.88 नंबर बच्चों की सुरक्षा के लिए हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित