सब्सक्राइब करें

Mahindra EV: महिंद्रा की बड़ी ईवी योजना, पुणे में एक नए प्लांट के लिए 10,000 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Mahindra to invest Rs 10000 crore for new Mahindra EV manufacturing plant in Pune News in Hindi
Mahindra Electric Cars - फोटो : Mahindra
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की भारतीय बाजार के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कुछ बड़ी योजनाएं हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एलान किया है कि वाहन निर्माता महाराष्ट्र के पुणे में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक नई मैन्युफेक्चरिंग प्लांट खोलेगी। वाहन निर्माता नई ईवी प्लांट के लिए 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए महाराष्ट्र सरकार की औद्योगिक प्रोत्साहन योजना के तहत निवेश को मंजूरी दी गई है। यह निवेश 7 से 8 साल की अवधि में किया जाएगा। 
Trending Videos
Mahindra to invest Rs 10000 crore for new Mahindra EV manufacturing plant in Pune News in Hindi
Mahindra XUV400 EV - फोटो : Mahindra
घोषणा के बारे में बात करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा में ऑटो और फार्म सेक्टर के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने कहा, "हम पुणे में अपना ईवी मैन्युफेक्चरिंग प्लांट स्थापित करने और 70 से अधिक वर्षों से हमारे 'गृह' राज्य में निवेश करने के लिए महाराष्ट्र सरकार से मिली इस मंजूरी से खुश हैं। हम उनके निरंतर समर्थन के लिए महाराष्ट्र सरकार के बहुत आभारी हैं। महिंद्रा के निवेश के साथ-साथ 'ईज-ऑफ-डूइंग-बिजनेस' और प्रगतिशील नीतियों पर सरकार का ध्यान, महाराष्ट्र को भारत का ईवी हब बनने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा, जो आगे भारतीय और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को आकर्षित करेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra to invest Rs 10000 crore for new Mahindra EV manufacturing plant in Pune News in Hindi
Mahindra XUV400 EV - फोटो : Mahindra
वाहन निर्माता ने इस साल 15 अगस्त को ऑक्सफोर्डशायर, ब्रिटेन में ईवी के लिए अपने नए BE (बीई) ब्रांड को पेश किया। नई BE कारें महिंद्रा की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी योजनाओं में एक नए अध्याय की शुरुआत है और यह नए विकसित INGLO EV (इंगलो ईवी) प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी। नया ईवी आर्किटेक्चर बीई ब्रांड के तहत भविष्य की इलेक्ट्रिक एसयूवी की मेजबानी करेगा, साथ ही 'एक्सयूवी' ब्रांड के तहत नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भी लाएगा। 
Mahindra to invest Rs 10000 crore for new Mahindra EV manufacturing plant in Pune News in Hindi
Mahindra Electric Cars - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की इन सभी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV को दो नए सब-ब्रांड्स XUV.e और BE के जरिए बेचा जाएगा। कार निर्माता ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि XUV.e मॉडल शोरूम में आने वाले पहले मॉडल होंगे - जिनमें XUV.e8 (दिसंबर 2024 में) और XUV.e9 शामिल हैं। पहला बीई मॉडल अक्तूबर 2025 में बाजार में लॉन्च होगा। 
विज्ञापन
Mahindra to invest Rs 10000 crore for new Mahindra EV manufacturing plant in Pune News in Hindi
Mahindra XUV e8 Electric car - फोटो : Mahindra
आने वाली Mahindra XUV.e8 SUV अनिवार्य रूप से XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगी। फाइनल प्रॉडक्शन वर्जन अपने डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स को अपने ICE-पावर्ड समकक्ष के साथ साझा करेगा। कॉन्सेप्ट मॉडल में एक कलोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, बम्पर माउंटेड हेडलैंप, बम्पर की ओर जाने वाली पूरी चौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार, एक शार्प डिजाइन वाला हुड और एंगुलर स्टांस है। XUV.e8 की लंबाई 4740mm, चौड़ाई 1900mm और ऊंचाई 1760mm है और इसका व्हीलबेस 2762mm है। ICE-संचालित XUV700 की तुलना में, इलेक्ट्रिक SUV लगभग 45mm लंबी, 10mm चौड़ी और 5mm ऊंची है। इसे 80kWh तक के बैटरी पैक और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed