फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   AC vs DC Charger, Which EV Charging Option Better?

EV Charging Tips: AC या DC, ईवी के लिए कौन-सा चार्जर है बेहतर? जानिए दोनों में अंतर और किससे बढ़ेगी बैटरी लाइफ

Sun, 02 Aug 2026 04:39 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 02 Aug 2026 04:39 PM IST
सार

EV charging guide: क्या आपके पास भी इलेक्ट्रिक कार है या आप नई EV खरीदने का सोच रहे हैं? पर क्या आप जानते हैं कि आपकी गाड़ी के लिए AC चार्जर बेहतर है या DC? आइए समझते हैं कि AC और DC चार्जर में क्या अंतर है और कार की बैटरी लाइफ लंबी रखने का सही तरीका क्या है।
 

विज्ञापन
AC vs DC Charger, Which EV Charging Option Better?
ईवी चार्जिंग टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Electric vehicle charging tips: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में ईवी खरीदने वाले लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि AC और DC चार्जर में क्या अंतर है और इनमें से कौन-सा विकल्प बेहतर है। आमतौर पर गाड़ी के साथ मिलने वाला चार्जर AC ही होता है, जबकि पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर DC फास्ट चार्जर लगाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों चार्जिंग तकनीकों में क्या अंतर है और किस स्थिति में किसका इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।
विज्ञापन


अल्टरनेटिंग करंट यानी की AC चार्जर 
  • AC (Alternating Current) चार्जर वह चार्जर होता है, जो आमतौर पर इलेक्ट्रिक कार के साथ मिलता है। इसे लेवल-1 या लेवल-2 चार्जर भी कहा जाता है। यह चार्जर घर पर आसानी से लगाया जा सकता है और इसकी मदद से गाड़ी को रातभर में आराम से चार्ज किया जा सकता है। 
  • विज्ञापन
  • AC चार्जिंग का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इससे बैटरी पर कम दबाव पड़ता है, जिससे उसकी लाइफ लंबी रहती है। इसके अलावा, इसे घर पर कम लागत में इंस्टॉल किया जा सकता है, इसलिए रोज के इस्तेमाल के लिए इसे बेहतर विकल्प माना जाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

DC चार्जर क्या होता है?
  • वहीं दूसरी ओर डायरेक्ट करंट यानी की DC (Direct Current) चार्जर, यह आमतौर पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर लगाया जाता है और कम समय में बैटरी को तेजी से चार्ज कर सकता है। फास्ट चार्जिंग की मदद से कई इलेक्ट्रिक कारों को करीब 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 
  • DC चार्जिंग लंबी दूरी की यात्रा के दौरान काफी समय बचाती है, लेकिन इसके लिए बड़े और महंगे इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है। साथ ही, बार-बार फास्ट चार्जिंग करने से बैटरी पर ज्यादा गर्मी और दबाव पड़ सकता है, जिससे उसकी लाइफ प्रभावित होने की आशंका रहती है।

कौन सा चार्जर है ज्यादा बेहतर? 
  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डेली रनिंग और बैटरी की सेहत को बनाए रखने के लिए AC चार्जर ही सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प है। लेकिन अगर आप लंबी दूरी के सफर पर हों या आपको तुरंत गाड़ी चार्ज करने की जरूरत हो, तभी DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इसके अलावा विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि अपनी इलेक्ट्रिक कार को ज्यादातर AC चार्जर से ही घर पर चार्ज करें और केवल जरूरत पड़ने पर ही बाहर DC फास्ट चार्जर का प्रयोग करें। यह कॉम्बिनेशन आपकी कार की बैटरी लाइफ को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेगा और आपके पैसों की भी भारी बचत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed