{"_id":"6a6eed5f4d7b845e790f9ae6","slug":"planning-long-drive-check-these-car-essentials-first-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Travel Tips: लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले कार में जरूर चेक कर लें ये चार चीजें, वरना खराब हो सकता है सफर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Travel Tips: लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले कार में जरूर चेक कर लें ये चार चीजें, वरना खराब हो सकता है सफर
Sun, 02 Aug 2026 12:40 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:40 PM IST
सार
Road Trip Checklist: क्या आप भी परिवार के साथ लॉन्ग ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो निकलने से पहले कार में कुछ जरूरी जांच जरुर करा लें। आइए जानते हैं कि कौन-सी छोटी लापरवाही आपका पूरा ट्रिप खराब कर सकती है?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Long Drive Tips: भारत में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे का नेटवर्क लगातार बेहतर हो रहा है। यही वजह है कि अब लोग ट्रेन और बस की बजाय अपनी कार से लंबी दूरी की यात्रा करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, रोड ट्रिप पर निकलने से पहले कार की कुछ जरूरी चीजों की जांच करना बेहद जरूरी होता है।
अगर यात्रा से पहले सही तैयारी नहीं की गई, तो रास्ते में खराबी आने से पूरे सफर का मजा किरकिरा हो जाता है। साथ ही अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। आइए जानते हैं कि लंबी दूरी की यात्रा से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सबसे पहले इंजन की जांच करें
खाने-पीने का सामान साथ रखें
लाइट्स और इंडिकेटर की जांच करना न भूलें
क्यों जरूरी है यह तैयारी?
विज्ञापन
अगर यात्रा से पहले सही तैयारी नहीं की गई, तो रास्ते में खराबी आने से पूरे सफर का मजा किरकिरा हो जाता है। साथ ही अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। आइए जानते हैं कि लंबी दूरी की यात्रा से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
सबसे पहले इंजन की जांच करें
- लंबे सफर के दौरान कार का इंजन सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। अगर इंजन में किसी तरह की समस्या आ जाए, तो पूरी यात्रा प्रभावित हो सकती है।
- इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इंजन सही तरीके से काम कर रहा है। अगर आप खुद जांच नहीं कर सकते हैं, तो किसी अनुभवी मैकेनिक से इंजन की जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
- लंबी दूरी की यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए कार में कुछ जरूरी सामान हमेशा रखना चाहिए।
- कार में जंपर केबल, टायर पंचर रिपेयर किट और एयर इनफ्लेटर जैसी चीजें जरूर रखें। जिससे जरूरत पड़ने पर ये सामान काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
खाने-पीने का सामान साथ रखें
- कई बार लंबे सफर के दौरान रास्ते में रेस्टोरेंट या खाने की सुविधा आसानी से नहीं मिलती। ऐसे में कार में पहले से कुछ खाने-पीने का सामान रखना फायदेमंद हो सकता है।
- इससे जरूरत पड़ने पर बिना रुके भी यात्रा जारी रखी जा सकती है।
लाइट्स और इंडिकेटर की जांच करना न भूलें
- यात्रा शुरू करने से पहले कार की हेडलाइट, इंडिकेटर और फॉग लाइट्स को अच्छी तरह जांच लें।
- रात के समय या खराब मौसम में इनका सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी होता है।
- अगर इनमें कोई खराबी है, तो यात्रा से पहले उसे ठीक करवा लें।
क्यों जरूरी है यह तैयारी?
- फैमिली रोड ट्रिप के दौरान छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। यात्रा से पहले कार की सुरक्षा जांच करने से न केवल ब्रेकडाउन से बचा जा सकता है, बल्कि महंगे मरम्मत खर्च से भी बचाव होता है।
- अगर आप लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखकर अपने सफर को सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं।