फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kia Syros EV vs MG Windsor EV, Which Electric SUV Offers Better Features?

EV Comparison: किआ साइरस या एमजी विंडसर ईवी? खरीदने से पहले जानें फीचर्स, रेंज व कीमत में कौन-सी कार है बेहतर

Sat, 01 Aug 2026 09:34 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 01 Aug 2026 09:34 AM IST
सार

Best Electric SUV: क्या आप भी नई ईवी लेने का सोच रहे हैं? तो बाजार में इस समय कई दमदार ऑप्शंस मौजूद हैं। इनमें से किआ साइरस ईवी और एमजी विंडसर ईवी एक दूसरे को जमकर टक्कर दे रही हैं। दोनों दमदार फीचर्स और शानदार रेंज के साथ आती हैं, लेकिन आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन-सी कार बेहतर साबित होगी?
 

विज्ञापन
Kia Syros EV vs MG Windsor EV, Which Electric SUV Offers Better Features?
किआ साइरस या एमजी विंडसर ईवी - फोटो : kia and mgmotor

विस्तार

Kia Syros EV vs MG Windsor EV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और कंपनियां नए-नए मॉडल पेश कर रही हैं। किआ की नई साइरस ईवी और MG की विंडसर EV इसी सेगमेंट की दो चर्चित इलेक्ट्रिक एसयूवी हैं। दोनों कारें फीचर्स, रेंज और टेक्नोलॉजी के मामले में दमदार हैं। अगर आप नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इनमें से कौन-सी कार आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

विज्ञापन


फीचर्स के मामले में कौन है आगे?

  • किआ साइरस ईवी में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें LED हेडलाइट्स, LED DRL और LED फॉग लैंप शामिल हैं। एसयूवी में टाइगर-फेस फ्रंट ग्रिल, 17-इंच अलॉय व्हील्स, स्किड प्लेट और रूफ रेल भी मिलते हैं।
  • विज्ञापन
  • केबिन में 30-इंच ट्रिनिटी स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, 8-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, डैशकैम, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।

MG Windsor EV के प्रमुख फीचर्स

  • एमजी विंडसर EV में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL, फ्लश डोर हैंडल और 17 से 18 इंच के टायर दिए गए हैं।
  • इसके इंटीरियर में नाइट ब्लैक थीम के साथ गोल्डन टच हाईलाइट्स मिलती हैं। कार में 15.6-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1-इंच टच डिस्प्ले और 8.8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
  • इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और इनफाइनिटी ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

रेंज और बैटरी में किसका पलड़ा भारी?

  • किआ साइरस ईवी को दो बैटरी विकल्पों 42 kWh और 51.4 kWh के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, इसका बड़ा 51.4 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 526 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसके साथ 171 PS की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो दमदार परफॉर्मेंस देने का दावा करती है।
  • वहीं, MG विंडसर ईवी में 38 kWh और 52.9 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, ये बैटरी पैक क्रमशः 331 किलोमीटर और 449 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करते हैं। इसमें 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग तकनीक की मदद से बैटरी को सिर्फ 55 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

कीमत में कौन ज्यादा किफायती?

  • किआ साइरस ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी 30 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है।
  • दूसरी ओर, एमजी विंडसर ईवी  की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.70 लाख रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 19 लाख रुपये तक उपलब्ध है। कीमत के मामले में किआ ईवी शुरुआती स्तर पर ज्यादा किफायती नजर आती है, जबकि MG विंडसर ईवी का टॉप मॉडल थोड़ा सस्ता पड़ता है।

किसे खरीदना रहेगा बेहतर?

  • अगर आप लंबी रेंज, लेवल-2 ADAS और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स चाहते हैं, तो किआ साइरस ईवी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।
  • वहीं, अगर आप प्रीमियम इंटीरियर, बेहतर स्पेस और कुछ अलग फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, तो MG विंडसर ईवी पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed