EV Comparison: किआ साइरस या एमजी विंडसर ईवी? खरीदने से पहले जानें फीचर्स, रेंज व कीमत में कौन-सी कार है बेहतर
Best Electric SUV: क्या आप भी नई ईवी लेने का सोच रहे हैं? तो बाजार में इस समय कई दमदार ऑप्शंस मौजूद हैं। इनमें से किआ साइरस ईवी और एमजी विंडसर ईवी एक दूसरे को जमकर टक्कर दे रही हैं। दोनों दमदार फीचर्स और शानदार रेंज के साथ आती हैं, लेकिन आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन-सी कार बेहतर साबित होगी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kia Syros EV vs MG Windsor EV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और कंपनियां नए-नए मॉडल पेश कर रही हैं। किआ की नई साइरस ईवी और MG की विंडसर EV इसी सेगमेंट की दो चर्चित इलेक्ट्रिक एसयूवी हैं। दोनों कारें फीचर्स, रेंज और टेक्नोलॉजी के मामले में दमदार हैं। अगर आप नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इनमें से कौन-सी कार आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
फीचर्स के मामले में कौन है आगे?
- किआ साइरस ईवी में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें LED हेडलाइट्स, LED DRL और LED फॉग लैंप शामिल हैं। एसयूवी में टाइगर-फेस फ्रंट ग्रिल, 17-इंच अलॉय व्हील्स, स्किड प्लेट और रूफ रेल भी मिलते हैं।
- केबिन में 30-इंच ट्रिनिटी स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, 8-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं।
- इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, डैशकैम, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।
MG Windsor EV के प्रमुख फीचर्स
- एमजी विंडसर EV में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL, फ्लश डोर हैंडल और 17 से 18 इंच के टायर दिए गए हैं।
- इसके इंटीरियर में नाइट ब्लैक थीम के साथ गोल्डन टच हाईलाइट्स मिलती हैं। कार में 15.6-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1-इंच टच डिस्प्ले और 8.8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
- इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और इनफाइनिटी ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
रेंज और बैटरी में किसका पलड़ा भारी?
- किआ साइरस ईवी को दो बैटरी विकल्पों 42 kWh और 51.4 kWh के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, इसका बड़ा 51.4 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 526 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसके साथ 171 PS की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो दमदार परफॉर्मेंस देने का दावा करती है।
- वहीं, MG विंडसर ईवी में 38 kWh और 52.9 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, ये बैटरी पैक क्रमशः 331 किलोमीटर और 449 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करते हैं। इसमें 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग तकनीक की मदद से बैटरी को सिर्फ 55 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
कीमत में कौन ज्यादा किफायती?
- किआ साइरस ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी 30 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है।
- दूसरी ओर, एमजी विंडसर ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.70 लाख रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 19 लाख रुपये तक उपलब्ध है। कीमत के मामले में किआ ईवी शुरुआती स्तर पर ज्यादा किफायती नजर आती है, जबकि MG विंडसर ईवी का टॉप मॉडल थोड़ा सस्ता पड़ता है।
किसे खरीदना रहेगा बेहतर?
- अगर आप लंबी रेंज, लेवल-2 ADAS और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स चाहते हैं, तो किआ साइरस ईवी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।
- वहीं, अगर आप प्रीमियम इंटीरियर, बेहतर स्पेस और कुछ अलग फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, तो MG विंडसर ईवी पर विचार कर सकते हैं।