फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Brezza vs Renault Kiger: Which SUV Offers More Value?

Maruti Brezza vs Renault Kiger: 10 लाख के बजट में कौन सी कार है बेहतर? देखें कीमत, फीचर्स व इंजन की पूरी तुलना

Sun, 02 Aug 2026 04:10 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 02 Aug 2026 04:10 PM IST
सार

Maruti Brezza vs Renault Kiger: भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट का मुकाबला बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मारुति सुजुकी ब्रेजा और रेनो काइगर के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आइए इन दोनों की तुलना करते हैं और जानते हैं कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा विकल्प बेहतर साबित हो सकता है।
 

विज्ञापन
Maruti Brezza vs Renault Kiger: Which SUV Offers More Value?
मारुति ब्रेजा vs रेनो काइगर - फोटो : renault and marutisuzuki

विस्तार

Best SUV under 10 lakh: मारुति सुजुकी ने हाल ही में नए टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ अपडेटेड ब्रेजा को बाजार में उतारा है। वहीं दूसरी ओर, रेनो काइगर अपने बजट-फ्रेंडली दामों और किफायती पैकेज के लिए जानी जाती है। ऐसे में अगर आप 10 लाख के बजट में एक शानदार सब-4 मीटर SUV खरीदना चाहते हैं, तो ये दोनों ही बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप इन दोनों कारों को लेकर असमंजस में हैं, तो आइए कीमत, डाइमेंशन, इंजन और फीचर्स के आधार पर इनकी तुलना करके जानते हैं कि आपके लिए कौन सी गाड़ी सबसे बेस्ट रहेगी।
विज्ञापन


Maruti Brezza Vs Renault Kiger: कीमत में कितना अंतर?
  • रेनो काइगर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.81 लाख रुपये है, जबकि मारुति ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू होती है। कीमत के मामले में काइगर ज्यादा किफायती साबित होती है।
  • विज्ञापन
  • टॉप वेरिएंट की बात करें तो मारुति ब्रेजा की कीमत 13.55 लाख रुपये तक जाती है, जबकि रेनो काइगर का टॉप मॉडल लगभग 10.35 लाख रुपये में उपलब्ध है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

डायमेंशन और रोड प्रेजेंस
  • डायमेंशन के मामले में मारुति ब्रेजा लंबाई और ऊंचाई में रेनो काइगर से थोड़ी बड़ी है, जिससे इसकी रोड प्रेजेंस ज्यादा दमदार नजर आती है।
  • हालांकि चौड़ाई के मामले में रेनो काइगर आगे है। काइगर, ब्रेजा से 122 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी है। दोनों SUVs का व्हीलबेस 2500 मिलीमीटर है।

किसके पास उपलब्ध हैं ज्यादा कलर?
मारुति ब्रेजा सात सिंगल-टोन रंगों में उपलब्ध है, जबकि रेनो काइगर छह कलर ऑप्शन के साथ आती है। दोनों एसयूवी अपने टॉप वेरिएंट्स में ड्यूल-टोन कलर स्कीम भी ऑफर करती हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस में कौन है बेहतर?
  • मारुति ब्रेजा में तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं, 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर CNG इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ)
  • वहीं, रेनो काइगर में दो इंजन विकल्प मिलते हैं 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन। 
  • यानी ब्रेजा का टर्बो-पेट्रोल इंजन सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जबकि काइगर का टर्बो इंजन केवल टॉप तीन वेरिएंट्स में मिलता है।

ट्रांसमिशन ऑप्शन में कौन आगे?
  • मारुति ब्रेजा में 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
  • वहीं रेनाे काइगर में 5-स्पीड मैन्युअल, 5-स्पीड AMT और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।

फीचर्स में किस SUV का पलड़ा भारी?
  • रेनो काइगरमें ऑटो हेडलैम्प और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • दूसरी तरफ मारुति ब्रेजा में सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर और कुछ लेवल-1 ADAS फीचर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।

सेफ्टी फीचर्स में कौन बेहतर?
  • हालांकि सेफ्टी के मामले में दोनों ही कारें शानदार हैं। रेनो काइगर कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, लेकिन मारुति ब्रेजा अतिरिक्त सेफ्टी तकनीकों के साथ आगे निकल जाती है।
  • ब्रेजा में फ्रंट पार्किंग सेंसर और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।

10 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदें?
  • अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है और आप कम कीमत में ज्यादा वैल्यू चाहते हैं, तो रेनो काइगर एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।
  • वहीं अगर आप बेहतर फीचर्स, दमदार इंजन, मजबूत सर्विस नेटवर्क और बेहतर रीसेल वैल्यू चाहते हैं, तो मारुति ब्रेजा आपके लिए ज्यादा प्रीमियम और बेहतर विकल्प हो सकती है। खरीदारी से पहले दोनों SUV की टेस्ट ड्राइव जरूर लें और अपनी जरूरत के हिसाब से फैसला करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed