फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Stellantis Recalls 1.5 Million Ram 1500 Trucks Over Seat Belt Issue

Ram Truck Safety Issue: स्टेलेंटिस ने रिकॉल कीं 15 लाख से अधिक गाड़ियां, जानें सीट बेल्ट में क्या निकली खामी

Sun, 02 Aug 2026 08:06 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 02 Aug 2026 08:06 PM IST
सार

Pickup Truck Recall: वाहन निर्माता कंपनी स्टेलेंटिस ने दुनिया भर में करीब 15 लाख से अधिक Ram  500 पिकअप ट्रक्स को रिकॉल करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं कि इस रिकॉल की बड़ी वजह क्या है? कौन-कौन से मॉडल प्रभावित हुए हैं और किस देश में कितनी गाड़ियां इसकी चपेट में आई हैं? 

विज्ञापन
Stellantis Recalls 1.5 Million Ram 1500 Trucks Over Seat Belt Issue
स्टेलेंटिस रैम - फोटो : stellantisfleet

विस्तार

Stellantis Ram 1500 Recall: स्टेलेंटिस ने सुरक्षा कारणों के चलते दुनिया भर से 15 लाख (1.5 मिलियन) से अधिक Ram 1500 पिकअप ट्रक्स को वापस बुलाने की घोषणा की है। यह कदम कंपनी की ओर से वाहनों की दूसरी पंक्ति की सीट बेल्ट में पाई गई एक गंभीर खराबी के बाद उठाया गया है। 

विज्ञापन


सीट बेल्ट में क्या आई खराबी?

  • कंपनी की जांच के अनुसार, 2019 से 2026 तक निर्मित मॉडल वाली Ram 1500 गाड़ियों में एक बड़ी समस्या देखी गई है। इन गाड़ियों में दूसरी पंक्ति (Second-row) की बीच वाली सीट या फिर ड्राइवर साइड की सीट बेल्ट का एंकर वाहन के बॉडी स्ट्रक्चर ( से ठीक तरह से जुड़ा हुआ नहीं हो सकता है।
  • विज्ञापन
  • सीट बेल्ट एंकर का सही से न जुड़े होने की वजह से दुर्घटना या इमरजेंसी ब्रेक के दौरान सीट बेल्ट सिस्टम की परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे यात्रियों को गंभीर चोट लगने का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • स्टेलांटिस ने साफ किया है कि इस खराबी की वजह से अब तक 1 संभावित चोट की सूचना मिली है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस समस्या से अब तक कोई मौत दर्ज नहीं हुई है।

कितनी गाड़ियां हुई प्रभावित?
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस रिकॉल में अमेरिका के 12.7 लाख वाहन, कनाडा के 1.56 लाख वाहन, मेक्सिको के 15 हजार वाहनों और उत्तर अमेरिका के बाहर से लगभग 75 वाहनों को बुलाया गया है। यानी कुल मिलाकर दुनिया भर में 15 लाख से अधिक Ram 1500 पिकअप ट्रक इस रिकॉल अभियान का हिस्सा हैं।

वाहन मालिकों को अब क्या करना होगा?
स्टेलेंटिस ने इसे सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम बताया है और प्रभावित वाहन मालिकों के लिए निर्देश जारी किए हैं:

  • उनका कहना है सभी प्रभावित वाहनों के मालिकों को अधिकृत डीलर से संपर्क करके अपनी गाड़ी का इंस्पेक्शन (जांच) करवाना होगा।
  • जांच के दौरान अगर सीट बेल्ट एंकर में कोई कमी पाई जाती है, तो उसे ठीक से दोबारा फिट या रिपेयर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed