सब्सक्राइब करें

Flex Fuel Bikes: नई तकनीक पर काम कर रही हैं कंपनियां, जानें फ्लेक्स फ्यूल वाली कौन सी बाइक्स होंगी पेश

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 15 Dec 2022 12:53 PM IST
सार

देश में लगातार प्रदूषण कम करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसी क्रम में कई दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियां फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले वाहनों पर काम कर रही हैं। किस कंपनी की ओर से किस बाइक को इस तकनीक के साथ लाया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
How many indian two wheeler makers will introduce bikes with flex fuel technology know full details
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

महंगे पेट्रोल और बढ़ते प्रदूषण जैसी परेशानियां जनता के साथ ही सरकार को भी परेशान कर रही हैं। आने वाले समय में इन दोनों प्रमुख परेशानियों का समाधान हो सकता है। तेल कंपनियों के साथ ही दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों की ओर से भी फ्लेक्स फ्यूल जैसी तकनीक पर काम किया जा रहा है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कौन-कौन सी कंपनियों की ओर से इस तकनीक से चलने वाले वाहन लाए जाएंगे और कंपनियां किस उत्पाद को सबसे पहले इस तकनीक के साथ पेश कर सकती हैं।

Trending Videos

सुजुकी

How many indian two wheeler makers will introduce bikes with flex fuel technology know full details
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
जापानी दो पहिया बनाने वाली कंपनी सुजुकी भी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक पर काम कर रही है। कंपनी की ओर से जिक्सर को इस तकनीक के साथ लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसके प्रोटोटाइप मॉडल पर कंपनी तकनीक को टेस्ट कर रही है। कंपनी की ओर से जिक्सर के 250 सीसी वैरिएंट पर इसकी टेस्टिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड

How many indian two wheeler makers will introduce bikes with flex fuel technology know full details
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
आइकॉनिक बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की ओर से क्लासिक 350 को फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ सबसे पहले पेश किया जा सकता है। हाल में ही कंपनी की ओर से सियाम के कार्यक्रम में इस बाइक को दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

यामाहा

How many indian two wheeler makers will introduce bikes with flex fuel technology know full details
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
एक और जापानी कंपनी यामाहा भी फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली बाइक की तैयारी में लगी हुई है। कंपनी की ओर से इस तकनीक को सबसे पहले जिस बाइक् में लाया जाएगा वह एफजेड15 है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प

How many indian two wheeler makers will introduce bikes with flex fuel technology know full details
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कंपनी हीेरो भी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक में पीछे नहीं रहना चाहती। कंपनी की ओर से इस तकनीक के साथ सबसे पहले जो बाइक आ सकती है वह ग्लैमर एक्सटैक है। हीरो की ओर से इस बाइक का प्रोटोटाइप वर्जन सियाम के कार्यक्रम में पेश किया गया था। कंपनी फिलहाल इस बाइक पर कई तरह की टेस्टिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed