{"_id":"6368aba9c70cc1157413945f","slug":"how-many-types-of-headlights-are-there-in-the-car-know-which-light-gives-the-most-illumination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:41 PM IST
सार
अलग-अलग वाहन निर्माता अपनी कारों में अलग-अलग तरह की हेडलाइट्स का उपयोग करती हैं। कार में कितनी तरह की हेडलाइट्स का उपयोग किया जाता है, आइए जानते हैं।
रात में कार चलाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत रोशनी की होती है। अगर में लगी हेडलाइट्स सही से काम ना करें तो चलाने में परेशानी के साथ ही सुरक्षा को भी खतरा होता है। कार कंपनियों की ओर से कई तरह की लाइट्स का उपयोग किया जाता है। इस खबर में हम आपको कारों में उपयोग की जाने वाली सभी तरह की लाइट्स की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही ये भी बता रहे हैं कि किस लाइट से सबसे ज्यादा रोशनी मिलती है।
Trending Videos
हेलोजन हेडलाइट
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
हेलोजन लाइट्स का उपयोग कारों में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण ये भी है कि इन्हें उपयोग करना काफी आसान होता है। इस तरह की लाइट्स में हेलोजन गैस और टंगस्टन फिलामेंट एक ग्लास कैपसूल में भरा होता है। जब हेलोजन लाइट्स को ऑन किया जाता है तो करंट टंगस्टन फिलामेंट से होकर जाता है। जिससे गर्मी पैदा होती है और बल्ब जलने लगता है। इनमें पीले रंग की रोशनी होती है।
एचआईडी हेडलाइट्स में हेलोजन लाइट्स की तरह फिलामेंट नहीं होता बल्कि इनमें क्सीनन गैस भरी जाती है। इन लाइट्स को आम भाषा में सीएफएल माना जा सकता है। यह लाइट्स हेलोजन की तुलना में काफी बेहतर होती हैं और ज्यादा रोशनी देती हैं। इन्हें जेनॉन लैंप भी कहा जाता है।
जिस तरह से घरों में एलईडी लाइट्स के कारण कम ऊर्जा की खपत के बाद भी ज्यादा रोशनी होती है। वैसे ही कारों में भी एलईडी हेडलाइट्स कम ऊर्जा की खपत करती हैं और इनसे ज्यादा रोशनी भी मिलती है। एलईडी की फुल फॉर्म लाइट एमिटिंग डायोड होती है। इनकी दूसरी खासियत ये है कि इन्हें किसी भी आकार और साइज में ढाला जा सकता है। आज के समय में जब कारों में डीआरएल को अनिवार्य किया गया है वहां पर एलईडी लाइट्स का उपयोग सबसे ज्यादा होता है।
एलईडी लाइट्स के एडवांस वर्जन को मैटरिक्स लाइट कहा जाता है। ऐसी लाइट्स के अंदर एक कैमरा होता है जो सामने से आ रही गाडि़यों की निगरानी करता है। जैसे ही सामने से काई कार आती है तो इसके कैमरे के जरिए कम्प्यूटर को संदेश जाता है और एलईडी बंद या कम हो जाती हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि सामने से आ रही कार के ड्राइवर की आंखों में लाइट कम जाती है जिससे हादसा होने का खतरा कम हो जाता है। इन्हें अडेप्टिव एलईडी के नाम से भी जाना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।