साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले ही एसयूवी की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एसयूवी का बाहरी डिजाइन कैसा हो सकता है।
लीक हुई फोटो
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की जल्द लॉन्च होने वाली एसयूवी एक्सटर की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। लीक हुई फोटो में एसयूवी के आगे और पीछे के लुक की जानकारी मिल रही है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
कैसा है डिजाइन
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
लीक हुई फोटो के मुताबिक एसयूवी एक्सटर का साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू से भी छोटा होगा। लेकिन इसका डिजाइन वेन्यू से प्रेरित लगता है। लेकिन इसमें वेन्यू की तरह कनेक्टिड लाइट नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
कैसे होंगे फीचर्स
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लीक हुई फोटो के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी में एच शेप की एलईडी डीआरएल दी गई हैं। वहीं नीचे की ओर अलग यूनिट में हेडलाइट्स मिलेंगी। इनमें एलईडी प्रोजेक्टर को दिया जा सकता है। पीछे की ओर से एसयूवी में छोटा स्पायलर, हाई माउंटिड स्टॉप लैंप, डिफॉगर, रियर वाइपर, एलईडी टेल लाइट्स, बंपर में रिफ्लेक्टर और रियर कैमरा मिल सकते हैं। साइड प्रोफाइल में एसयूवी को ब्लैक क्लैडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। एसयूवी में 15 से 17 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
कंपनी ने दिखाई थी झलक
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै मोटर्स की ओर से नई एसयूवी एक्सटर के लॉन्च से पहले उसकी झलक को दिखाया था। कंपनी ने इसकी स्कैच इमेज को जारी किया था। जिसमें एसयूवी फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया था।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
कमेंट
कमेंट X