सब्सक्राइब करें

EV Charger: केंद्र के डंडे के आगे मजबूर हुए ईवी निर्माता, ग्राहकों को लौटाएंगे ईवी चार्जर के पैसे

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 01:04 PM IST
विज्ञापन
Ather Energy Ola Electric TVS Motor Hero MotoCorp to refund EV charger cost to customers
Ather Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
Ather Energy (एथर एनर्जी), Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक), TVS Motor (टीवीएस मोटर) और Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने इस बात पर सहमति जताई है कि वे ग्राहकों से वसूले गए ईवी चार्जर के पैसे को वापस करेंगे। यह फैसला ईवी निर्माताओं को लेने के लिए इसलिए मजबूर  होना पड़ा है क्योंकि इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ आने वाली ईवी चार्जिंग यूनिट के लिए ग्राहकों से पैसे वसूलने के कारण केंद्र ने FAME II (फेम II) योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को दिए जाने वाली इंसेंटिव राशि को रोक दिया है। ग्राहकों को रिफंड की जाने वाली राशि के लगभग 300 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ग्राहकों को पैसा वापस करने के बाद ईवी निर्माता सरकार द्वारा प्रस्तावित फेम II इंसेंटिव को पाने के फिर से पात्र हो जाएंगे। 
Trending Videos
Ather Energy Ola Electric TVS Motor Hero MotoCorp to refund EV charger cost to customers
Ather Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एथर एनर्जी उन कुछ ईवी निर्माताओं में से है जिन्होंने पुष्टि की है कि वे इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद के दौरान होम चार्जर के लिए अलग से पैसे वसूले गए ग्राहकों को पैसे रिफंड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ather Energy Ola Electric TVS Motor Hero MotoCorp to refund EV charger cost to customers
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
इस समय भारत में अग्रणी इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने रिफंड के लिए ईवी उद्योग के विकास को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे कुछ निहित स्वार्थों पर दोष मढ़ दिया है। गुरुवार सुबह जारी एक बयान में, ओला इलेक्ट्रिक ने कहा, "निहित स्वार्थ समूहों की कोशिशों के बावजूद, ईवी उद्योग ने पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व सफलता देखी है। जैसे कि चार्जर प्राइसिंग को लेकर हालिया कथानक है।"
Ather Energy Ola Electric TVS Motor Hero MotoCorp to refund EV charger cost to customers
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ईवी निर्माता ने यह भी स्वीकार किया कि उसने ग्राहकों के बीच विश्वास को जीवित रखने के लिए ही ग्राहकों को रिफंड देने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है, "तकनीकीताओं को अलग रखते हुए और दूसरों के अनुसरण के लिए एक मिसाल के तौर पर, हमने सभी पात्र ग्राहकों को चार्जर के पैसे को वापस करने का फैसला किया है। यह कदम न सिर्फ ईवी क्रांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि विश्वास को मजबूत करने और हमारे ग्राहकों के लिए ज्यादा वैल्यू जोड़ने का भी काम करेगा।"
विज्ञापन
Ather Energy Ola Electric TVS Motor Hero MotoCorp to refund EV charger cost to customers
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक लगभग एक लाख ग्राहकों को 130 करोड़ रुपये वापस करेगी, जिन्होंने चार्जर के लिए अलग से भुगतान किया था। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में टॉप ईवी निर्माताओं में से एक, एथर एनर्जी भी 95,000 ग्राहकों को लगभग 140 करोड़ रुपये का भुगतान करने जा रही है। हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर भी कथित तौर पर लगभग 90,000 ग्राहकों को लगभग 18 करोड़ रुपये लौटाएंगे। इससे पहले, सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी) ने कहा था कि ईवी सब्सिडी भुगतान के रूप में ईवी निर्माताओं पर केंद्र का लगभग 1,200 करोड़ रुपये बकाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed