सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Mercedes-Benz CLA Gets 5-Star Safety Rating in Euro NCAP Crash Tests

Mercedes-Benz CLA: मर्सिडीज बेंज सीएलए इलेक्ट्रिक को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, सबसे सुरक्षित कारों में शामिल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Thu, 30 Apr 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

मर्सिडीज-बेंज ने नए CLA के लिए Euro NCAP क्रैश-टेस्ट के हालिया दौर में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। जानें पूरी डिटेल्स।

New Mercedes-Benz CLA Gets 5-Star Safety Rating in Euro NCAP Crash Tests
Mercedes-Benz CLA Euro NCAP Crash Tests - फोटो : Euro NCAP
विज्ञापन

विस्तार

Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने हाल ही में भारत में नई Mercedes-Benz CLA BEV (मर्सिडीज-बेंज सीएलए) लॉन्च की है। तीन वेरिएंट्स CLA 200, CLA 250+ और लॉन्च एडिशन में उपलब्ध है। ज्यादा स्पेसिफिकेशन्स वाली CLA 250+ को कड़े Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) के क्रैश टेस्ट  प्रोटोकॉल से गुजारा गया। इस इलेक्ट्रिक सेडान को पूरे 5-स्टार की रेटिंग मिली। इस कार ने सभी प्रमुख सुरक्षा कैटेगरी में मजबूत प्रदर्शन किया है। 

Trending Videos


एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में कैसा प्रदर्शन रहा?

CLA ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में शानदार 94 प्रतिशत अंक हासिल किया, जो मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और सेफ्टी सिस्टम को दर्शाता है।

फ्रंटल क्रैश टेस्ट में केबिन स्थिर रहा और ड्राइवर व पैसेंजर के अहम अंगों को अच्छा संरक्षण मिला।

चाइल्ड सेफ्टी के मामले में भी कार ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें एयरबैग सिस्टम बच्चों की सुरक्षा के अनुसार खुद को एडजस्ट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुरक्षा कैसी है?

इस कार ने पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुरक्षा में भी 94 प्रतिशत अंकों के साथ उच्च स्कोर हासिल किया।

एडवांस ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम संभावित टक्कर को पहचानकर उसे रोकने या कम करने में मदद करता है।

साथ ही, कार का फ्रंट डिजाइन इस तरह बनाया गया है कि टक्कर की स्थिति में चोट कम हो।

New Mercedes-Benz CLA Gets 5-Star Safety Rating in Euro NCAP Crash Tests
Mercedes-Benz CLA Euro NCAP Crash Tests - फोटो : Euro NCAP

क्या इसमें एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है?

CLA में लेवल-2 ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम स्टैंडर्ड रूप से दिया गया है।

इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। जो शुरुआती टक्कर के बाद होने वाले आगे के प्रभावों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

ये फीचर्स ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाते हैं।

दुर्घटना के बाद सुरक्षा के लिए क्या फीचर्स हैं?

कार में eCall सिस्टम दिया गया है, जो दुर्घटना होने पर खुद ही इमरजेंसी सेवाओं को सूचना भेज देता है।

इसके अलावा, दुर्घटना के बाद बाहर निकलने में मदद के लिए जलमग्नता की जांच और दरवाजा खोलने के उपाय भी शामिल हैं।

New Mercedes-Benz CLA Gets 5-Star Safety Rating in Euro NCAP Crash Tests
Mercedes-Benz CLA Euro NCAP Crash Tests - फोटो : Euro NCAP

क्या यह कार सुरक्षा के लिहाज से बेहतर विकल्प है?

उच्च सेफ्टी रेटिंग और एडवांस फीचर्स के साथ Mercedes-Benz CLA सुरक्षा के मामले में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।

यह कार न सिर्फ ड्राइवर और यात्रियों, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed