सब्सक्राइब करें

Toyota Price Hike: मई में टोयोटा की इस एसयूवी को खरीदना हुआ महंगा, जानें कितनी बढ़ी कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 04 May 2023 12:30 PM IST
सार

टोयोटा की ओर से मई 2023 में एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। कंपनी की ओर से किस एसयूवी के दाम में कितनी बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
toyota urban cruiser hyryder price hike upto rs 60 thousand in may 2023, know new price list
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota

जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से अपनी मिड साइज एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से कितनी बढ़ोतरी की गई है और अब एसयूवी की नई कीमत क्या हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos

महंगी हुई एसयूवी

toyota urban cruiser hyryder price hike upto rs 60 thousand in may 2023, know new price list
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर - फोटो : Toyota India
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमतों में मई 2023 के दौरान बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी की कीमत में करीब 60 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी हुई नई कीमत

toyota urban cruiser hyryder price hike upto rs 60 thousand in may 2023, know new price list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Toyota Bharat
अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब इसकी शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 10.73 लाख रुपये हो गई है। इसके बेस वैरिएंट की कीमत में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत भी 25 हजार रुपये बढ़कर 19.74 लाख रुपये हो गई है। एसयूवी के एस ई-सीवीटी वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 60 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ोतरी के बाद इसकी एक्स शोरुम कीमत 16.21 लाख रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

किस वैरिएंट की कितनी हुई कीमत

toyota urban cruiser hyryder price hike upto rs 60 thousand in may 2023, know new price list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Toyota Bharat
एसयूवी को सीएनजी, पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। पेट्रोल में इसके कुल आठ वैरिएंट मिलते हैं। सीएनजी में दो और हाइब्रिड तकनीक के साथ तीन वैरिएंट आते हैं। पेट्रोल वैरिएंट की शुरूआती कीमत 10.73 लाख रुपये से 17.21 लाख रुपये के बीच है। सीएनजी वैरिएंट की कीमत 13.43 और 15.31 लाख रुपये के बीच है। जबकि हाइब्रिड वैरिएंट की कीमत 16.21, 18.24 और 19.74 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

toyota urban cruiser hyryder price hike upto rs 60 thousand in may 2023, know new price list
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर - फोटो : सोशल मीडिया
पेट्रोल इंजन की क्षमता 1462सीसी है। इससे एसयूवी को 103.06 पीएस और 136.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सीएनजी के साथ एसयूवी को 100.6 पीएस और 87.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। हाइब्रिड तकनीक के साथ आने वाली अर्बन क्रूजर में 1490 सीसी का इंजन मिलता है, जिससे 92.45 पीएस और 122 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed