फ्रेंच कार कंपनी रेनो की ओर से भारतीय बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी को और बेहतर बनाते हुए नया वैरिएंट पेश किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पेश किए गए नए वैरिएंट में क्या नए फीचर्स को जोड़ा गया है और इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।
मिला नया वैरिएंट
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : renault india
रेनो की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर को आरएक्सटी ऑप्शनल एमटी वैरिएंट दिया गया है। इस वैरिएंट को कंपनी की ओर से 7.99 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया गया है। वैरिएंट में कई खास फीचर्स को दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
कैसे हैं फीचर्स
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : renault india
काइगर के आरएक्सटी ऑप्शनल एमटी वैरिएंट में कंपनी की ओर से जिन फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। उनमें आठ इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, एलईडी हैडलैंप, अलॉय व्हील्स, हाई सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। अभी तक इन फीचर्स को टॉप वैरिएंट आरएक्सजेड में ही ऑफर किया जाता था।
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
कितनी है सुरक्षित
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : renault india
एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जाता है। इसमें ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही यह एसयूवी ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में फोर स्टार हासिल कर चुकी है। साथ ही इसमें एयरबैग, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर्स, इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, 60:40 स्प्लिट रियर रो सीट्स, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
मिल रहे ऑफर्स
5 of 5
For Reference Only
- फोटो : renault india
कंपनी की ओर से काइगर पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आरएक्सजेड वैरिएंट पर कंपनी की ओर से 10 हजार रुपये कैश बेनिफिट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट और लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ कुल 49 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?