सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NHTSA Alert: US Bans Chinese Airbags; 10 Dead as Faulty Inflators Turn Into Deadly Shrapnel.

अमेरिका में बैन हुए चीनी एयरबैग: जानें क्यों ये इन्फ्लेटर्स बने लोगों के लिए खतरा और कैसे हुई 10 चालकों की मौत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 01 May 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Chinese Airbag Inflator: अमेरिका में सस्ते और नकली ऑटो पार्ट्स का खतरा फिर उजागर हुआ है। NHTSA की जांच में सामने आया कि कई यूज्ड कारों में ओरिजिनल एयरबैग की जगह रिप्लेसमेंट पार्ट्स लगाए गए थे, जो हादसे के समय सुरक्षा देने के बजाय मौत की वजह बन गए। जिसके बाद NHTSA ने सब-स्टैंडर्ड एयरबैग इन्फ्लेटर्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानिए पूरा मामला विस्तार से...
 

NHTSA Alert: US Bans Chinese Airbags; 10 Dead as Faulty Inflators Turn Into Deadly Shrapnel.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Faulty Airbags: अमेरिका की नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने चीनी कंपनी डीटीएन के बनाए गए सब-स्टैंडर्ड रिप्लेसमेंट एयरबैग इन्फ्लेटर्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। एजेंसी का कहना है कि ये इन्फ्लेटर्स अमेरिकी ड्राइवर्स की जान के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। NHTSA के मुताबिक मई 2023 से अवैध रूप से अमेरिका में आयात किए गए इन इन्फ्लेटर्स से जुड़े 12 गंभीर हादसे सामने आए हैं। इनमें 10 लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मौत शेवरले मालिबू (Chevrolet Malibu) कारों के इस्तेमाल से हुई। इसके अलावा ह्यूंदै सोनाटा (Hyundai Sonata ) मॉडल भी प्रभावित पाए गए हैं।
Trending Videos


एयरबैग बना जानलेवा
एजेंसी का कहना है कि दुघर्टना के दौरान जब एयरबैग सामान्य तरीके से खुलने चाहिए थे, तब वो फट गए। बड़े मेटल टुकड़े ड्राइवर्स के चेहरे, आंख, गर्दन और सीने में जा घुसे। सबसे हालिया मामला 16 फरवरी को मिसिसिपी के क्लार्क्सडेल में सामने आया, जहां 2020 शेवरले मालिबू  में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने आरोपो से किया इंकार
इन मामलों के आरोप के बाद चीनी कंपनी ने अपने बचाव में कहा कि यह साबित नहीं हुआ है कि दुर्घटनाओं में इस्तेमाल हुए इन्फ्लेटर्स उन्हीं की कंपनी के थे। कंपनी का दावा है कि चीन में कई कंपनियां ऐसे सब-स्टैंडर्ड एयरबैग पार्ट्स बनाती हैं।

सेकेंड हैंड कार खरीदने वालों के लिए चेतावनी
मामले को गंभीरता से लेते हुए NHTSA ने खासतौर पर यूज्ड कार खरीदारों और रिपेयर शॉप्स को अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने कहा कि जिन गाड़ियों में पहले एयरबैग खुल चुके हैं, उनमें लगाए गए रिप्लेसमेंट एयरबैग की वैधता जरूर जांचें। इस मामले ने सेकेंड हैंड कार बाजार की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दुर्घटनाग्रस्त कारों की मरम्मत में कम लागत के लिए नकली एयरबैग पार्ट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed