{"_id":"638758cc18e404614151c988","slug":"hyundai-grand-i10-nios-diesel-will-no-longer-be-available-company-removed-the-variant-from-the-website","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Grand i10 Nios: अब नहीं मिलेगी हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस डीजल, कंपनी ने वेबसाइट से हटाया वैरिएंट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Grand i10 Nios: अब नहीं मिलेगी हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस डीजल, कंपनी ने वेबसाइट से हटाया वैरिएंट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:59 PM IST
सार
हुंडई ने अपनी वेबसाइट से ग्रैंड आई10 नियोस के डीजल वैरिएंट को हटा दिया है। इस हैचबैक के अब सिर्फ पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट की ही बिक्री होगी।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ कोरियाई कार कंपनी हुंडई ने अपनी वेबसाइट से हैचबैक ग्रैंड आई10 नियोस के डीजल वैरिएंट्स को हटा दिया है। कंपनी की ओर से अब इसके पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट्स की ही बिक्री की जाएगी। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसके डीजल वैरिएंट्स को क्यों हटाया गया है और अब इसकी जगह इस हैचबैक में क्या ऑफर किया जा रहा है।
हटाए गए डीजल वैरिएंट्स
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से ग्रैंड आई10 हैचबैक के डीजल वैरिएंट्स को हटा दिया गया है। कंपनी ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि अगले साल अप्रैल महीने से देश में नए उत्सर्जन मानक लागू हो रहे हैं। जिसके पहले कई कंपनियों ने अपने डीजल वैरिएंट्स को बाजार से हटा लिया है। इसी क्रम में अब हुंडई ने भी ग्रैंड आई10 के डीजल वैरिएंट्स को वेबसाइट से हटा दिया है।
कंपनी की वेबसाइट से डीजल वैरिएंट् को हटाए जाने के बाद अब कंपनी इसके सिर्फ पेट्रोल और सीएनजी वैरिंएट्स की ही बिक्री करेगी। कंपनी की वेबसाइट पर जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक ग्रैंड आई10 नियोस अब तीन इंजन विकल्प के साथ ऑफर हो रही है। इनमें 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन, 998 सीसी का टर्बो पेट्रोल इंजन और 1197 सीसी का पेट्रोल और सीएनजी इंजन का विकल्प शामिल है।
इसके पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट की कीमत की बात करें तो 1197 सीसी वाले पेट्रोल इंजन की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 5.43 लाख रुपये से होती है। टर्बो पेट्रोल 998 सीसी इंजन वाली ग्रैंड आई10 नियोस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.02 लाख रुपये है। जबकि इसके 1197 सीसी वाले पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 7.16 लाख रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।