{"_id":"63eb738621de8973700462e1","slug":"hyundai-honda-volvo-and-mercedes-is-planning-to-launch-new-sedan-cars-in-india-2023-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Sedan Car: लेनी है सेडान कार तो थोड़ा करें इंतजार, लॉन्च होने वाली हैं ये चार कार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Sedan Car: लेनी है सेडान कार तो थोड़ा करें इंतजार, लॉन्च होने वाली हैं ये चार कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 14 Feb 2023 05:47 PM IST
सार
अगर आप भी नई सेडान कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। कई प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से चार नई सेडान कारों को लाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
Link Copied
सफर के दौरान आराम पसंद करने वालों के लिए सेडान कारें सबसे ज्यादा उपयुक्त रहती हैं। इन कारों में आराम के साथ ही सामान रखने के लिए अलग से बूट स्पेस होता है। इन खूबियों के कारण अगर आप भी सेडान कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि आने वाले कुछ महीनों में चार कंपनियों की ओर से चार सेडान कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। ये कारें कौन सी हैं और कब तक इन्हें लॉन्च किया जा सकता है, इसकी जानकारी भी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
ह्यूंदै वर्ना
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से नई जनरेशन की वर्ना 2023 को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी हो चुकी है। कंपनी ने 13 फरवरी से ही इसके लिए बुकिंग की शुरूआत कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्च में प्रोडक्शन शुरू होने के कुछ समय बाद ही इसे मार्च के आखिर या अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भी इस साल नई सिटी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस साल होंडा सिटी को अपडेट के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि अपडेट में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन इसमें कॉस्मैटिक बदलाव किए जा सकते हैं। अपडेट में कार को नई हैडलाइट, बंपर, कलर के अलावा इंटीरियर में भी हल्का बदलाव हो सकता है।
लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी मर्सिडीज की ओर से भी इस साल ए क्लास के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस कार को भारतीय बाजार में पहली बार 2020 में लॉन्च किया गया था। कुछ समय पहले ही इस कार को ग्लोबल लेवल पर अपडेट किया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में भी इसे अपडेट के साथ पेश किया जा सकता है।
स्वीडिश कंपनी वॉल्वो भी अपनी बेहतरीन सेडान कार एस60 को अपडेट कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें भी मामूली बदलाव किए जा सकते हैं। इनमें बंपर, ग्रिल, लाइट के अलावा कुछ नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इसके साथ ही इंजन में हल्का बदलाव भी हो सकता है और इसमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक को भी लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे तीसरे र्क्वाटर के आस-पास पेश किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।