Hyundai ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona को भारत में लांच कर दिया है। लेकिन इसकी कीमत उम्मीद से ज्यादा है, जी हां Kona की भारत में कीमत 25.30 लाख रुपये रखी गई है। उम्मीद जताई जा रही थी कि कंपनी इसे 22 लाख रुपये के आस-पास लांच करेगी, देखते हैं ग्राहक इसे खरीदने में कितनी दिलचस्पी दिखाते हैं।
Hyundai Kona भारत में हुई लांच, सिंगल चार्ज पर 452 km का देगी माइलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजाइन और केबिन
नई Hyundai Kona इलेक्ट्रिक का डिजाइन स्पोर्टी है, यह कॉम्पैक्ट लगती है पर इसमें स्पेस अच्छा है। Kona में 17-इंच अलॉय व्हील्स व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स, स्लीक ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और LED स्लीक टेललाइट्स देखने को मिलती है। इसमें वाइट, सिल्वर, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेंगे। जबकि इसके ड्यूल टोन कलर ऑप्शन के लिए आपको 20 हजार रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे।
452 किलोमीटर की हाई रेंज
Hyundai Kona इलेक्ट्रिक में 39.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है जोकि 136 hp का पावर और 395 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। महज 9.7 सेकंड्स में यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वही फुल चार्ज होने पर नई Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी 452 किलोमीटर तक चलेगी। इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित किया है। माइलेज के लिहाज से यह काफी बेहतर कर साबित होगी उन लोगों के लिए जो वीकेंड पर लांग ड्राइव के लिए निकल पड़ते हैं। वही बात इसके चार्जिंग टाइम की करें तो Kona इलेक्ट्रिक DC फास्ट चार्जर से यह सिर्फ 57 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है वही AC लेवल 2 चार्जर से यह 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज होती है। Kona में अलग अलग ड्राइविंग मोड जैसे ईको+, इको, कंफर्ट और स्पोर्ट दिए गए हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब ड्राइविंग मोड्स को चुन सकते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
वारंटी