{"_id":"64019fc6d497f8b5dc04aa27","slug":"hyundai-unveils-verna-facelift-know-features-price-and-other-specifications-before-launch-2023-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Verna 2023: ह्यूंदै वर्ना फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, लॉन्च से पहले जानें कैसे हैं फीचर्स और क्या है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Verna 2023: ह्यूंदै वर्ना फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, लॉन्च से पहले जानें कैसे हैं फीचर्स और क्या है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:01 PM IST
सार
ह्यूंदै की ओर से वर्ना 2023 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही हम आपको मिड साइज सेडान कार की पूरी जानकारी दे रहे हैं। कार में कैसे फीचर्स होंगे, कितना दमदार इंजन होगा। आइए जानते हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई सेडान वर्ना का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी की ओर से इसकी कई जानकारियों को साझा किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ह्यूंदै की नई वर्ना कितनी लंबी-चौड़ी होगी। कार में कितना स्पेस दिया गया है। किस तरह के फीचर्स कार में मिलेेंगे और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
Trending Videos
नई वर्ना से उठा पर्दा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै की ओर से वर्ना फेसलिफ्ट का टीजर जारी किया गया है। टीजर में कार के कई फीचर्स की जानकारी मिल रही है और कंपनी की ओर से भी कार की कई जानकारियों को दिया गया है। मार्च में ही लॉन्च होने जा रही नई वर्ना के लिए पहले से ही बुकिंग जारी हैं।
कंपनी की ओर से नई वर्ना का टीजर जारी किया गया है। टीजर में कार का नया लुक साफ नजर आ रहा है। जिसमें एलईडी डीआरएल की स्ट्रिप और ट्राय पीस हेडलाइट्स का सेटअप देखा जा सकता है। कार में वी शेप की फ्रंट ग्रिल भी दी गई है। कार के रियर में में भी राइट टू लेफ्ट कनेक्टिड एलईडी लाइट्स भी दिखाई दे रही हैं। जिसके ऊपर वर्ना की बैजिंग देखी जा सकती है। एक्सटीरियर के अलावा टीजर में इंटीरियर की भी हल्की झलक दिखाई दे रही है। जिसमें केबिन का पिछला हिस्सा दिख रहा है। कार के रियर में कंपनी की ओर से एंबिएंट लाइटिंग, लैदरेट सीट्स, रियर एसी वेंट्स, बोस का साउंड सिस्टम और एसी वेंट्स के नीचे मोबाइल रखने की जगह को साफ देखा जा सकता है।
टीजर में कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर की कुछ जानकारी मिली है। इसके अलावा इसमें ब्लैक और बैज थीम को दिया जा सकता है। कार को प्रीमियम फील देने के लिए कई जगहों पर सॉफ्ट टच भी दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाईमेट जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है। सेफ्टी के लिए ADAS, छह एयरबैग्स, ईएससी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है।
कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक नई वर्ना की लंबाई 4535 एमएम होगी। इसकी चौड़ाई 1765 एमएम, ऊंचाई 1475 एमएम और व्हीलबेस 2670 एमएम होगा। इसमें 528 लीटर का बूट स्पेस भी दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक मिड साइज सेडान सेगमेंट में नई वर्ना सबसे ज्यादा बूट स्पेस वाली कार होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।