{"_id":"64af82188ae93639ad00ba35","slug":"if-the-car-gets-stuck-in-the-rain-do-not-do-these-four-things-car-start-battery-car-use-engine-oil-2023-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: बारिश के पानी में फंस जाए कार तो ना करें ये चार काम, हो जाएंगे परेशान, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: बारिश के पानी में फंस जाए कार तो ना करें ये चार काम, हो जाएंगे परेशान, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:41 AM IST
सार
देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। जिससे कई जगहों पर पानी भर रहा है। अगर ऐसे में आपकी कार भी फंस जाए। तो किन कामों को ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
car in flood
- फोटो : PTI (File Photo)
उत्तर भारत सहित देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण सड़कों पर भी पानी भर रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर भारी बारिश और पानी के बीच आपकी कार फंस जाए तो किन चार बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे कार सुरक्षित रह सके।
Trending Videos
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टार्ट ना करें कार
अगर आपकी कार भी पानी में फंस जाए तो कभी-भी कार को स्टार्ट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से पानी इंजन तक काफी जल्दी पहुंच सकता है। अगर एक बार इंजन तक पानी पहुंच जाए तो फिर कार को भारी नुकसान होता है। साथ ही इसे ठीक करवाने में भी आपको समय और खर्चा करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

बैटरी कनेक्शन को हटाएं
अगर आपकी कार पानी के बीच फंस गई है तो कोशिश करें कि सबसे पहले बैटरी के कनेक्शन को डिस्कनेक्ट कर दें। ऐसा करने से आपकी कार के इलेक्ट्रिकल वायर और पार्ट्स सुरक्षित रह पाएंगे। साथ ही किसी तरह की भी शॉर्ट सर्किट जैसी घटना से कार को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंजन ऑयल और कूलेंट
जब भी कार पानी के बीच फंसती है तो सबसे पहले इंजन ऑयल और कूलेंट में पानी मिक्स होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर एक बार इंजन ऑयल और कूलेंट में पानी मिक्स हो जाए तो फिर मिट्टी और गंदगी के कारण ऑयल और कूलेंट खराब हो जाते हैं। ऐसे में इनके उपयोग से इंजन को नुकसन होता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी ऐसी स्थिति हो तो इंजन ऑयल और कूलेंट को बदलकर ही कार स्टार्ट करें।
यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे

गंदा पानी बाहर निकालें
जब भी आपकी कार पानी में फंसती है तो कार के अंदर भी पानी भर जाता है। पानी के साथ ही मिट्टी और गंदगी भी कार के अंदर आ जाती है। जिसे हटाने के लिए कार को अच्छे से साफ करवाएं और फिर कार को कुछ समय के लिए खुले में धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। इससे आपकी कार साफ भी हो जाएगी और कार में आने वाली बदबू से भी छुटकारा मिल पाएगा।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग