कार में सफर के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही करना आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। लेकिन ऐसी कौन सी बातें हैं, जिनको ध्यान में नहीं रखने पर दुर्घटना के समय एयरबैग होने के बाद भी आपकी जान पर खतरा हो सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
{"_id":"6509225eb5cc34694e05e355","slug":"if-you-do-these-four-things-while-traveling-then-airbags-will-not-be-able-to-save-your-life-know-details-2023-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Safety Tips: सफर के दौरान कार में करेंगे यह चार काम, तो दुर्घटना के समय एयरबैग नहीं बचा पाएंगे जान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Safety Tips: सफर के दौरान कार में करेंगे यह चार काम, तो दुर्घटना के समय एयरबैग नहीं बचा पाएंगे जान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:20 AM IST
सार
अगर आप कार में अक्सर सफर करते हैं। लेकिन सफर के दौरान कुछ लापरवाही बरतते हैं। तो दुर्घटना के समय किन लापरवाहियों के कारण सुरक्षा पर खतरा होता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कार में एयरबैग
- फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
सीट बेल्ट नहीं लगाना
कई हादसों में कार सवार सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मुश्किल में पड़ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी भी कार में एयरबैग और सीट बेल्ट साथ मिलकर ही कार सवार को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। हादसे के समय एयरबैग इतनी तेजी से खुलता है, जिससे कार सवार को गंभीर चोट लग सकती है। लेकिन ऐसे समय में सीटबेल्ट ही कार सवार को तेजी से आगे जाने से रोकती है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

Seat Belt Cutter
- फोटो : Google
सीट बेल्ट क्लिप लगाना
कई लोग अपनी कार में ना तो सीट बेल्ट लगाते हैं। बल्कि नियमों को तोड़ने के साथ ही वह बाजार में मिलने वाली सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप का उपयोग अपनी सुरक्षा को भी खतरे में डालते हैं। हालांकि सरकार ने ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए आसानी से मिलने वाली सीट बेल्ट अलॉर्म स्टॉपर क्लिप की बिक्री पर रोक लगाई है। साथ ही लोगों को कार में सफर के दौरान सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरुक करने की कोशिश भी की है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

car bumper crash guard
- फोटो : For Reference Only
बंपर गार्ड लगाना
कार के बंपर को ट्रैफिक में दूसरी कार से बचाने के लिए कई लोग अपनी कार में बंपर गार्ड लगवाते हैं। इससे फायदा होने की जगह हादसे के समय ज्यादा नुकसान होता है। हादसे के समय गार्ड के कारण एयरबैग को खोलने वाले सेंसर यह तय करने में देरी कर देते हैं कि उन्हें कब खुलना है। जिससे कार में सवार लोगों को देरी से एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

high speed car
- फोटो : Google
ओवरस्पीडिंग करना
सरकार की ओर से हाइवे, एक्सप्रेस-वे के साथ ही शहरों में भी हादसों को कम करने के लिए स्पीड लिमिट तय की हुई है। लेकिन अगर कोई भी व्यक्ति कार को ओवर स्पीड में चलाता है। तो हादसे के समय एयरबैग खुलने के बाद भी गंभीर चोट लगने के कुछ मामले सामने आए हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि कभी-भी कार को लिमिट से ज्यादा स्पीड में नहीं चलाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल