सब्सक्राइब करें

Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 11 Dec 2022 09:42 AM IST
सार

डीजल इंजन की कार के रखरखाव के लिए कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर समय पर कार कर रखरखाव किया जाए तो चिंता नहीं होती लेकिन लापरवाही करने से कई तरह की परेशानियां सामने आ जाती हैं।

विज्ञापन
if you drive diesel engine car then know how to take care diesel car
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर हम सुनते हैं कि पेट्रोल कार के मुकाबले डीजल इंजन वाली कारों की मेंटिनेंस काफी ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि डीजल इंजन वाली कारों में पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा क्षमता होती है और यह कारें पेट्रोल के मुकाबले महंगी भी होती हैं। अगर इनका ध्यान ना रखा जाए तो फिर यह काफी परेशानी भी करती हैं। हम इस खबर में डीजल इंजन वाली कारों के रखरखाव की कैसे की जाए, इसकी जानकारी दे रहे हैं।

Trending Videos

कूलेंट चेक करना जरूरी

if you drive diesel engine car then know how to take care diesel car
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
डीजल इंजन वाली कार पेट्रोल इंजन के मुकाबले ज्यादा गर्म होता है। इसलिए डीजल इंजन वाली कार में कूलेंट का महत्व ज्यादा हो जाता है। समय- समय पर कूलेंट चेक करने से यह फायदा होता है कि कार का इंजन ओवरहीट होने से बच जाता है। अगर कभी कूलेंट कम भी हो जाए तो उसे टॉप-अप कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्यूल फिल्टर

if you drive diesel engine car then know how to take care diesel car
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कूलेंट की तरह ही फ्यूल फिल्टर का रखरखाव भी काफी जरूरी होता है। इसका काम इंजन तक जाने वाले डीजल को फिल्टर करना होता है। समय पर रखरखाव करने से यह फायदा होता है कि डीजल के साथ आने वाले छोटे कचरे को यह फिल्टर कर देता है और इंजन तक नहीं जाने देता। अगर इसे समय-समय पर चेक ना किया जाए तो इंजन तक कचरा जाने का खतरा हो जाता है। जिससे इंजन के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

ऑयल चेंज और फिल्टर भी जरूरी

if you drive diesel engine car then know how to take care diesel car
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
डीजल इंजन वाली कारों में ऑयल फिल्टर बदलना काफी जरूरी होता है। जब भी इंजन का ऑयल बदला जाए तो इसके फिल्टर को भी जरूर बदलना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
विज्ञापन

एयर फिल्टर रखें साफ

if you drive diesel engine car then know how to take care diesel car
कार का एयर फिल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
एयर फिल्टर सभी इंटरनल कंबशन इंजन वाली कारों में होता है। लेकिन डीजल इंजन वाली कारों में एयर फिल्टर को साफ रखना बेहतर होता है। ऐसा करने से ना सिर्फ वाहन की परफॉर्मेंस बेहतर होती है बल्कि कार की लाइफ में भी बढ़ोतरी होती है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed