आज के समय में कार एक लग्जरी से ज्यादा जरुरत हो गई है। ऑफिस आने-जाने के अलावा कहीं पर भी जाने के लिए अक्सर लोग अपनी कार से सफर करना पसंद करते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी लंबे समय तक कार चलाते हैं, तो किस तरह से आपकी कार की सेहत खराब हो सकती है।
{"_id":"6506b17435e963595b0969c5","slug":"if-you-drive-in-these-ways-the-health-of-your-car-may-deteriorate-keep-these-things-in-mind-know-details-2023-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: इन तरीकों से करते हैं ड्राइविंग, तो बिगड़ सकती है आपकी कार की सेहत, रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: इन तरीकों से करते हैं ड्राइविंग, तो बिगड़ सकती है आपकी कार की सेहत, रखें इन बातों का ध्यान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:52 PM IST
सार
अगर आप भी दिन में कई घंटों तक कार चलाते हैं। तो खराब तरह से ड्राइविंग करने से आपकी कार की सेहत खराब हो सकती है। ड्राइविंग के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टायर का ध्यान ना रखना
लंबे समय तक कार को चलाने से कई बार टायर खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा तब होता है जब टायर्स की बिना देखभाल किए ही हजारों किलोमीटर तक उन्हें चलाया जाता है। टायर में हवा का प्रैशर, अलाइनमेंट, बैलेंसिंग आदि खराब सड़कों के कारण खराब हो जाते हैं। जिनको ठीक करवाना और हवा भरवाने से टायर की उम्र लंबी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

इंजन ऑयल
कई बार लोग सिर्फ इंजन ऑयल को बिना चेक किए ही कार को चलाते हैं। आमतौर पर जानकार सलाह देते हैं कि कार के इंजन ऑयल को हर 10 हजार किलोमीटर पर बदल देना चाहिए। इससे कार के इंजन को नुकसान नहीं होता। लेकिन कुछ लोग इंजन ऑयल खराब होने पर भी कार चलाते हैं, जिससे बाद में समय और खर्चा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate
- फोटो : Istock
खराब तेल का उपयोग
नई कारों में वैसे तो कई तरह के फिल्टर लगाए जाते हैं। लेकिन अगर लगातार कार में खराब क्वालिटी का पेट्रोल या डीजल भरवाया जाता है, तो इससे कार को बड़ा नुकसान हो सकता है। खराब ईंधन के कारण इंजन के अंदर के पार्ट्स जल्दी खराब होते हैं और कार का इंजन भी सीज हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
नई कारों में वैसे तो कई तरह के फिल्टर लगाए जाते हैं। लेकिन अगर लगातार कार में खराब क्वालिटी का पेट्रोल या डीजल भरवाया जाता है, तो इससे कार को बड़ा नुकसान हो सकता है। खराब ईंधन के कारण इंजन के अंदर के पार्ट्स जल्दी खराब होते हैं और कार का इंजन भी सीज हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेक और गियर ऑयल
कंपनियों की ओर से लंबे समय तक के उपयोग के मुताबिक ही ब्रेक और गियर ऑयल को भरा जाता है। कई बार किसी कारण से यह ऑयल जल्दी खराब या लीकेज के कारण कम भी हो जाता है। लेकिन लापरवाही से कार चलाने के कारण कार के ब्रेक और गियर में परेशानी आ जाती है। जिसके कारण उन्हें ठीक करवाना खर्चीला हो जाता है। इसलिए समय पर ब्रेक और गियर ऑयल को चेक करना चाहिए। जरुरत हो तो उन्हें टॉप-अप करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ