सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: डीजल इंजन वाली कार की उम्र को चाहते हैं बढ़ाना, तो इन पांच टिप्स को जरूर अपनाना

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 29 May 2023 12:28 PM IST
सार

अगर आप भी डीजल इंजन वाली कार चलाते हैं और चाहते हैं कि आपकी कार लंबे समय तक आपका साथ निभाए। तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
if you want to increase the life of a your diesel engine car then follow these five tips, dpf clean smoke
For Reference Only - फोटो : tata motors

डीजल इंजन की अवधि को भले ही कई राज्यों में कम कर दिया गया हो, लेकिन फिर भी कई लोग अभी-भी डीजल इंजन वाली कारों को चलाना पसंद करते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच टिप्स दे रहे हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए आप अपनी डीजल इंजन वाली कार या एसयूवी की उम्र को बढ़ा सकते हैं।

Trending Videos

कम तेल में ना चलाएं कार

if you want to increase the life of a your diesel engine car then follow these five tips, dpf clean smoke
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो कम पेट्रोल या डीजल में किसी भी वाहन को नहीं चलाना चाहिए। लेकिन डीजल इंजन वाली कार को कम ईंधन में चलाने से ज्यादा नुकसान हो सकता है। टैंक में जब डीजल की मात्रा कम हो जाए तो फ्यूल पंप कंबशन चैंबर में डीजल की जगह हवा भी खींच सकता है। अगर ऐसा हो जाए तो फिर कार में फ्रिक्शन बढ़ जाता है और इंजन के अंदर के पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कम आरपीएम पर ना चलाएं कार

if you want to increase the life of a your diesel engine car then follow these five tips, dpf clean smoke
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कभी-भी डीजल इंजन वाली कार को कम आरपीएम और ऊंचे गियर में नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से इंजन को तो नुकसान होता ही है साथ ही कार के ट्रांसमिशन को भी बड़ा नुकसान हो सकता है। जिसके बाद आपको इसे ठीक करवाने में ज्यादा खर्चा और समय दोनों देने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

डीपीएफ रखें साफ

if you want to increase the life of a your diesel engine car then follow these five tips, dpf clean smoke
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डीजल इंजन वाली कार या एसयूवी में डीपीएफ से प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है। इसे डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर भी कहा जाता है। जिसका काम इंजन से बाहर निकलने वाली प्रदूषित हवा में से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पार्टिकुलेट्स को रोकना होता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

विज्ञापन

कोल्ड रेव से बचें

if you want to increase the life of a your diesel engine car then follow these five tips, dpf clean smoke
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कभी-भी कार को तुरंत स्टार्ट करने के बाद चलाना नहीं चाहिए। हमेशा कार को स्टार्ट करने के बाद कुछ देर स्टार्ट रहने देना चाहिए। जिससे इंजन का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है। अगर कार को स्टार्ट करने के बाद तुंरत चलाया जाता है तो इससे इंजन को लंबे समय में नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed