Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Indian Bike maker tvs auto showed the first flex fuel technology bike apache, know specialty and other details
{"_id":"639972c474579b726b322512","slug":"indian-bike-maker-tvs-auto-showed-the-first-flex-fuel-technology-bike-apache-know-specialty-and-other-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों में शामिल टीवीएस की ओर से भी फ्लेक्स फ्यूल बाइक को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही अपनी पहली बाइक का प्रोटोटाइप मॉडल दिखाया है। नई तकनीक के साथ कंपनी की ओर से किस बाइक को पेश किया जा सकता है और इसकी क्या खासियत होगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
Trending Videos
टीवीएस लाएगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
टीवीएस की ओर से फ्लेक्स फ्यूल बाइक को लाने की तैयारी काफी तेजी से चल रही है। कंपनी की ओर से हाल में ही इस तकनीक वाली पहली बाइक को सार्वजनिक तौर पर दिखाया गया है। हालांकि अभी यह सिर्फ प्रोटोटाइप मॉडल ही है, लेकिन टेस्टिंग पूरी होने के बाद फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली बाइक को कंपनी की ओर से पेश किया जा सकता है।
टीवीएस की ओर से जिस बाइक में इस तकनीक को दिखाया गया है, वह कंपनी की प्रीमियम बाइक्स में से एक अपाचे है। अपने सेगमेंट में इसे काफी पसंद किया जाता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी सबसे पहले इसी बाइक के साथ फ्लेक्स फ्यूल सेगमेंट में एंट्री कर सकती है।
कंपनी की ओर से अपाचे बाइक के जिस प्रोटोटाइप को दिखाया गया है। वह ई20 से लेकर ई85 तक के ईथेनॉल वाले मिश्रित पेट्रोल से चलाई जा सकती है। इसके अलावा इसके कई पार्ट्स को स्टैंडर्ड अपाचे के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से बनाया गया है।
सियाम के एक कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि टीवीएस की ओर से साल 2024 तक कम से कम एक बाइक को फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।