{"_id":"634bbe06869aab747e672411","slug":"indian-startup-pravaig-is-bringing-new-electric-suv-can-reach-lahore-from-delhi-in-a-single-charge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Electric SUV Pravaig: भारतीय स्टार्टअप ला रही इलेक्ट्रिक SUV, दिल्ली से पहुंच सकते हैं लाहौर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Electric SUV Pravaig: भारतीय स्टार्टअप ला रही इलेक्ट्रिक SUV, दिल्ली से पहुंच सकते हैं लाहौर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:09 PM IST
सार
बंगलुरू की स्टार्टअप जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने जा रही है। एसयूवी की खासियत लुक के साथ ही इसकी रेंज भी होगी। रेंज के मामले में इसका किन इलेक्ट्रिक एसयूवी से मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
नई इलेक्ट्रिक एसयूवी
- फोटो : Pravaig
Link Copied
देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कई मौजूदा कंपनियां और कुछ नई कंपनियां भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश कर रही हैं। ऐसी ही एक स्टार्टअप प्रावेग है। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश करने जा रही है। इसकी खासियत इसकी ज्यादा रेंज होगी। ऐसे में ये भारतीय बाजार में और किन एसयूवी के लिए चुनौती बनेगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
कब होगी लॉन्च
2 of 7
भारतीय कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी
- फोटो : Pravaig
बंगलुरू की स्टार्टअप अपनी एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी 25 नवंबर को अपनी इस नई एसयूवी को लॉन्च करेगी। जिसके कुछ समय बाद ये बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी की ओर से हाल में ही इसका टीजर जारी कर जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसी होगी एसयूवी
3 of 7
भारतीय कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी
- फोटो : Pravaig
टीजर में एसयूवी के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन एसयूवी के लुक्स पर काफी काम किया गया है। इसका लुक अन्य प्रीमियम एसयूवी की तरह ही होगा। इसमें ट्वीन सनरूफ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एसयूवी की टेल लाइट दोनों ओर से जुड़ी हुई है जिससे एक्सटीरियर का लुक काफी बेहतर हो जाता है।
भारतीय कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी
- फोटो : Pravaig
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की रेंज भी काफी बेहतर होगी। सिंगल चार्ज में एसयूवी को 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इस तरह एक बार चार्ज करने के बाद इस एसयूवी से दिल्ली से लाहौर तक आसानी से सफर किया जा सकता है।
प्रावेग की नई एसयूवी का मुकाबला बीवाईडी की ATTO 3 से होगा। ATTO 3 सिंगल चार्ज में 521 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। वहीं NEDC के मुताबिक ATTO 3 सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर की रेंज देती है। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत का खुलाना नहीं किया है। लेकिन 50 हजार रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इसकी बुकिंग की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।