सब्सक्राइब करें

JLR India: जगुआर लैंडरोवर की भारत में बढ़ी मांग, दर्ज हुई 102 फीसदी की बढ़ोतरी, जानें डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 24 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

जगुआर और लैंडरोवर की कारों और एसयूवी की भारतीय बाजार में मांग बढ़ रही है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 102 फीसदी की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
jaguar land rover achieves 102 percent growth on year on year basis, know details
Land Rover Range Rover Sport SV - फोटो : Land Rover

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर और लैंड रोवर की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कितनी बढ़ोतरी दर्ज की है और बीते र्क्वाटर में कितनी यूनिट्स की बिक्री भारतीय बाजार में की है।

Trending Videos
jaguar land rover achieves 102 percent growth on year on year basis, know details
Jaguar Land Rover Range Rover SV - फोटो : Land Rover
हुई कितनी बिक्री
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जगुआर लैंड रोवर की रिटेल बिक्री 102 फीसदी तक बढ़ गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन हासिल किया है। इस दौरान कंपनी ने 1048 यूनिट्स की बिक्री की है।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
विज्ञापन
विज्ञापन
jaguar land rover achieves 102 percent growth on year on year basis, know details
Jaguar XF 2021 - फोटो : Jaguar
एसयूवी की मांग में तेजी
जगुआर लैंड रोवर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में काफी तेजी आई है। रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर की बिक्री इस दौरान सबसे ज्यादा हुई। इन एसयूवी की बिक्री में 209 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन तीनों वाहनों की लगातार मांग बनी हुई है और मौजूदा ऑर्डर बुक में इनका योगदान 78 फीसदी है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
jaguar land rover achieves 102 percent growth on year on year basis, know details
Jaguar F-Type facelift - फोटो : Social Media
कैसा है पोर्टफोलियो
लैंड रोवर की ओर से भारतीय बाजार में रेंज रोवर, डिफेंडर, डिस्कवरी की नौ एसयूवी की बिक्री की जाती है। जिनमें रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, रेंज रोवर वेलार, रेंज रोवर इवोक, डिफेंडर 90, डिफेंडर 110, डिफेंडर 130, डिस्कवरी और डिस्कवरी स्पोर्ट शामिल हैं। जगुआर एफ पेस, आई पेस, एफ टाइप, एक्सजे, एक्सई जैसे वाहन पोर्टफोलियो में हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed