{"_id":"639c20819fb5c61c30317be3","slug":"kia-india-cars-waiting-period-and-price-details-kia-seltos-sonet-carens-carnival-and-ev6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Cars: देश में जमकर बिक रहीं किया की कारें, जानें किस कार पर कितनी वेटिंग और क्या है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Cars: देश में जमकर बिक रहीं किया की कारें, जानें किस कार पर कितनी वेटिंग और क्या है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 16 Dec 2022 01:12 PM IST
सार
किया की कारें भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। इस कारण कंपनी की कारों पर लंबी वेटिंग हो गई है। अगर आप भी किया की कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस खबर में हम कंपनी की सभी कारों पर वेटिंग पीरियड की जानकारी दे रहे हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी किया की कारें भारत में काफी पसंद की जा रही हैं। इस कारण कारों पर वेटिंग पीरियड भी काफी लंबा हो गया है। अगर आप भी किया की कारों को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। तो इस खबर में हम कंपनी की सभी कारों को बुक करने के बाद डिलीवरी के लिए कितना इंतजार करना होगा। इसकी जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos
किया की कारों पर लंबी वेटिंग
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किया की कारों पर लंबी वेटिंग चल रही है। कंपनी की ओर से भारत में कुल पांच कारों की बिक्री की जाती है। इन सभी कारों पर लंबी वेटिंग के कारण ग्राहकों को डिलीवरी में समय लग रहा है। हालांकि वेटिंग पीरियड कार और उसके वैरिएंट पर भी निर्भर करता है।
किया की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में कैरेंस को ऑफर किया जाता है। वहीं लग्जरी फैमिली कार के तौर पर कंपनी की ओर से कार्निवल जैसी शानदार कार आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों ही एमपीवी को बुक करवाने के बाद डिलीवरी के लिए करीब तीन महीने की वेटिंग करनी होगी।
एमपीवी के अलावा कंपनी की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सोनेट और मिड साइज एसयूवी के तौर पर सेल्टॉस को पेश किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनेट और सेल्टॉस को खरीदने की चाहत रखने वालों को बुकिंग करवाने के बाद करीब चार महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इकलौती इलेक्ट्रिक कार ईवी6 को भी भारत में काफी शानदार रिस्पांस मिला है। ईवी6 के लिए फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक कार की कुछ यूनिट्स की डिलीवरी की गई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर किसी भी कार के लिए वेटिंग पीरियड की जानकारी नहीं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।