{"_id":"639b2e878030a716cc36e3ab","slug":"jeep-price-hike-news-jeep-india-to-increase-prices-across-its-model-range-with-effect-from-january-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jeep Price Hike: जीप इंडिया जनवरी से बढ़ाएगी अपनी एसयूवी रेंज के दाम, कीमतों में करेगी इतना इजाफा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Jeep Price Hike: जीप इंडिया जनवरी से बढ़ाएगी अपनी एसयूवी रेंज के दाम, कीमतों में करेगी इतना इजाफा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Jeep Grand Cherokee
- फोटो : Jeep India
Jeep India (जीप इंडिया) जनवरी 2023 से अपने सभी मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। मॉडल और वैरिएंट के आधार पर कीमतों में बढ़ोतरी 2 से 4 प्रतिशत होगी। लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी ब्रांड के लाइन-अप में सभी मॉडलों को प्रभावित करेगी। जिसमें Jeep Compass (जीप कंपास) और Meridian (मेरिडियन) से लेकर Wrangler (रैंगलर) और हाल ही में लॉन्च की गई Grand Cherokee (ग्रैंड चेरोकी) एसयूवी तक शामिल हैं। कंपनी ने कहा है कि, जीप इंडिया ग्राहकों को वाहनों को बुकिंग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अपने इस साल के ऑफर्स देगी।
Trending Videos
Jeep Compass 2022
- फोटो : Jeep India
हाल ही में बढ़ी थी कंपास की कीमत
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जीप कंपास की कीमतों में इस साल नवंबर की शुरुआत में इजाफा किया गया था। कंपनी ने अपनी एंट्री-लेवल कार की कीमतों में 1.20 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। नई बढ़ोतरी से यह मॉडल और ज्यादा महंगा हो जाएगा। Jeep Compass का मुकाबला अपने सेगमेंट में Hyundai Tucson और Citroen C5 Aircross जैसी कारों के साथ है। Citroen C5 Aircross एसयूवी स्टेलेंटिस समूह का हिस्सा है, जो सिट्रोएन और जीप दोनों की मालिक है। Citroen India ने भी नए साल के लिए अपनी वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है।

लेटेस्ट लॉन्च हुई एसयूवी के भी दाम बढ़ें
खास बात यह है कि न्यू जेनरेशन जीप ग्रैंड चेरोकी को लॉन्च हुए अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं और इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। ब्रांड की फ्लैगशिप एसयूवी पिछले महीने भारत में 77.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च की गई थी। एसयूवी को स्थानीय रूप से महाराष्ट्र के रंजनगांव में जीप के प्लांट में असेंबल किया गया है। भारत अमेरिका के बाहर पहला बाजार है जहां इस लग्जरी एसयूवी को स्थानीय रूप से असेंबल किया जा रहा है।

इंजन पावर
2022 Jeep Grand Cherokee एसयूवी के मैकेनिकल डिटेल्स की बात करें तो, इसमें 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 270 hp का पावर और 400 Nm का अधिकतम टार्क जेनरेट करता है। कार की ऑफरोडिंग क्षमता की बात करें तो, नई जीप ग्रैंड चेरोकी 533 mm गहरे पानी में चल सकती है। और इसमें 215 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो संयुक्त रूप से सुनिश्चित करती है कि एसयूवी ऑफरोडिंग चुनौतियों का सामना कर सकती है। इस एसयूवी में एक दिलचस्प टेक्नोलॉजी जीप की लेटेस्ट क्वाड्रैटैक 4X4 सिस्टम है जहां चरम इलाके से निपटने के लिए उच्च स्तर की आर्टिक्यूलेशन की जरूरत होती है।

इंटीरियर और फीचर्स
इस एसयूवी का एक्सटीरियर लुक काफी मैस्कुलिन है, वहीं कार का केबिन भी आकर्षक और प्रीमियम है। 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी को एस्फल्ट ग्रे और पियानो ब्लैक ट्रिम्स के मिश्रण के साथ एक स्पोर्टी ब्लैक-आउट इंटीरियर थीम मिलती है। इसमें मेन 10.1-इंच स्क्रीन के साथ एचडीएमआई प्लेबैक के साथ को-पैसेंजर के लिए एक अलग मनोरंजन डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन को प्राइवेसी ट्रीटमेंट मिलता है, इसलिए ड्राइवर ड्राइव करते समय विचलित नहीं होता है। डुअल इंफोटेनमेंट सिस्टम अपफ्रंट निश्चित रूप से केबिन की प्रमुख यूएसपी में से एक है। पीछे की ओर, 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी में 1,076-लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलता है, जिसे दूसरी पंक्ति की सीटों को गिराकर और बढ़ाया जा सकता है।