{"_id":"64379d1a4ca171fdb90d681b","slug":"kia-seltos-facelift-launched-in-america-with-adas-awd-and-many-features-know-price-other-details-2023-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Seltos: लॉन्च हुई किआ की नई सेल्टॉस, मिले शानदार सेफ्टी फीचर्स, जानें और क्या है खास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Seltos: लॉन्च हुई किआ की नई सेल्टॉस, मिले शानदार सेफ्टी फीचर्स, जानें और क्या है खास
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:16 PM IST
सार
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आने वाली सेल्टॉस फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आने वाली सेल्टॉस का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे किस देश में लॉन्च किया गया है। किन फीचर्स के साथ इसे लाया गया है और इसकी क्या कीमत रखी गई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
लॉन्च हुई सेल्टॉस
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : kia
किआ मोटर्स की ओर से अमेरिका में सेल्टॉस के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है। एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। अमेरिका में लॉन्च के बाद अब इसे कई देशों में चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा, जिनमें भारत भी शामिल हो सकता है।
किआ की ओर से सेल्टॉस फेसलिफ्ट को कुल पांच वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें एलएक्स, ईएक्स, एस, एक्स-लाइन और एसएक्स वैरिएंट शामिल हैं। इसका बेस वैरिएंट एलएक्स है और एसएक्स को टॉप वैरिएंट की तरह ऑफर किया गया है। एसयूवी को कुल 13 रंगों के विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है।
किआ की ओर से नई सेल्टॉस में कई बदलाव किए गए हैं। जिनमें नए ग्रिल, स्लीक हेडलाइट्स, वर्टिकल आउट आइस क्यूब एलईडी लाइट्स, नए 18 इंच अलॉय व्हील्स, 10.25 इंच का ड्यूल पैनोरमिक डिस्प्ले जैसे कई बदलाव इसमें किए गए हैं।
कंपनी की ओर से नई सेल्टॉस में मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हीटेड फ्रंट सीट्स, बोस प्रीमियम ऑडियो, वायरलेस चार्जिंग, किआ कनेक्ट टैलीमैटिक्स, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, स्मार्ट पावर्ड टेलगेट, सनरूफ, डिजिटल की जैसे कई फीचर्स इस नई एसयूवी को काफी बेहतरीन बनाते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS और ऑफ रोडिंग के लिए ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प भी मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।