फरवरी का तीसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नई कारों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 12 फरवरी से 18 फरवरी के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा फरवरी का तीसरा हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश
ऑटो जगत के लिए फरवरी का तीसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कारें लॉन्च हुईं तो कई नई कारों की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
यामाहा लाई नए स्कूटर
बीते हफ्ते जापानी दो पहिया वाहन निर्माता यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम सेगमेंट के तीन नए स्कूटर को अपडेट के साथ लॉन्च किया गया। कंपनी के फैसिनो और रे जेडआर स्कूटर पहले से बाजार में मौजूद हैं, लेकिन अब इन्हें अपडेट के साथ पेश किया गया है। दोनों ही स्कूटर 125 सीसी के प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं। इसके अलावा कंपनी ने रे जेड आर का स्ट्रीट रैली 125 एफआई हाइब्रिड स्कूटर भी लॉन्च किया है। यामाहा की ओर से रे जेड आर, रे जेड आर का स्ट्रीट रैली और फैसिनो स्कूटर में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जिसे फ्यूल इंजेक्शन तकनीक और हाइब्रिड तकनीक के साथ लाया गया है। जिससे स्कूटर्स को 8.2 बीएचपी और 10.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
तीनों स्कूटर में जो इंजन दिया गया है वह ईथेनॉल-20 के लिए खासतौर पर अपडेट किए गए हैं साथ ही इनमें ओबीडी-2 सेंसर भी मिलेगा। जिससे रियल टाइम में इंजन की हेल्थ और अन्य जानकारियों को देखा जा सकेगा। फैसिनो 2023 डिस्क ब्रेक वैरिएंट की डार्क मैट ब्लू स्पेशल रंग एक्स शोरुम कीमत 91 हजार रुपये रखी गई है। रे जेड आर डिस्क ब्रेक रेसिंग ब्लू रंग के साथ 89530 रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर मिलेगा। वहीं रे जेड आर स्ट्रीट रैली मैट ब्लैक रंग की एक्स शोरुम कीमत 93530 रुपये तय की गई है।
यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
हुई टाटा और उबर की बड़ी डील
देश की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स और राइड शेयरिंग एप ऊबर के बीच एक एमओयू साइन किया गया है। जिसके तहत टाटा की ओर से ऊबर को 2500 एक्सप्रेस टी इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की जाएगी। दोनों कंपनियों के बीच इलेक्ट्रिक कारों को लेकर हुए बड़े सौदे का फायदा देश के कई शहरों को मिलेगा। इस सौदे का मकसद देश के प्रमुख शहरों में शामिल दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरू, हैदराबाद में इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देना है। जिससे इन शहरों में प्रदूषण को कम किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
अपडेट के साथ आई मैग्नाइट
जापानी कार कंपनी निसान की ओर से भारत में सबसे सस्ती एसयूवी में से एक मैग्नाइट को अपडेट किया है। अपडेट के बाद कंपनी की ओर से इसमें कई सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर ऑफर किया जा रहा है। इनमें वीडीसी, एचएसए, टीसीएस, एचबीए और टीपीएमएस जैसे फीचर्स शामिल हैं। ईबीडी, एबीएस, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स इसमें पहले से आते हैं। मैग्नाइट की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 5.97 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
ओकाया लाया ई-स्कूटर
ओकाया इलेक्ट्रिक की ओर से एक और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इसकी कीमत अन्य ईवी के मुकाबले काफी कम है और इससे 80 किमी की रेंज भी मिलती है। कंपनी की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर एफ2एफ में वाटरप्रूफ बीएलडीसी हब मोटर दी गई है। जिससे इसे 800 वॉट की पावर मिलती है। इसके साथ ही स्कूटर में लीथियम ऑयन एलएफपी 2.2KWH की बैटरी दी गई है। ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसकी रेंज भी 70 से 80 किलोमीटर की है। बैटरी को फुल चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लगता है। स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 इंच के ट्यूबलैस टायर मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, स्प्रिंग लोडिड हाइड्रॉलिक शॉक अर्ब्जावर, डिजिटल डिस्प्ले, राइडिंग के लिए ईको, सिटी और स्पोर्ट्स मोड के साथ ही मैट ग्रीन, मेटैलिक ब्लैक, मेटैलिक सिल्वर, मेटैलिक वाइट, मेटैलिक ग्रे और मेटैलिक क्यान जैसे छह रंगों का विकल्प मिलता है। कंपनी की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 83999 रुपये रखी गई है। इस स्कूटर को शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए खासतौर पर बनाया गया है। कंपनी की ओर से इसकी बैटरी पर दो साल की वारंटी भी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान