फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunroof In Car: जानें कैसे शुरू हुआ था कार में सनरूफ का चलन, किन देशों से हुई थी शुरुआत

Fri, 02 Dec 2022 01:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 02 Dec 2022 01:14 PM IST
सार

क्या आपको पता है कि कारों में सनरूफ का चलन कैसे शुरू हुआ था और किन देशों में सनरूफ वाली कारों को सबसे पहले लाया गया था। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Know how the trend of sunroof started in the car, from which countries it started
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में कारों में सनरूफ जैसे फीचर को काफी पसंद किया जाता है। अक्सर लोग चलती कार में सनरूफ से बाहर निकलकर मजा उठाते नजर आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सनरूफ का सही उपयोग क्या है और कारों में इसका चलन कैसे शुरू हुआ था। अगर नहीं, तो हम इस खबर में इसकी जानकारी दे रहे हैं।

कैसे शुरू हुआ चलन

Know how the trend of sunroof started in the car, from which countries it started
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारत जैसे देश में जहां पर कई महीनों तक धूप प्रचुर मात्रा में होती है। वहां इस फीचर को कार में आने में काफी समय लगा। लेकिन इसका चलन मुख्य रूप से उन देशों में पहले शुरू हुआ जहां पर धूप की कमी थी। सूरज की रोशन कम होने के कारण कारों में अंधेरा रहता था। ऐसे में कारों की छत पर शीशा लगाकर सनरूफ का चलन शुरू हुआ। इससे ठंडे देशों में मिलने वाली कारों में सफर के दौरान ज्यादा रोशनी और धूप मिलती थी। जिससे कार में सफर करने वालों को विटामिन डी भी मिलता था और ज्यादा रोशनी के कारण कार में अंधेरा कम होता था।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

किन देशों में हुई शुरूआत

Know how the trend of sunroof started in the car, from which countries it started
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोप, अमेरिका सहित ऐसे देश जहां पर काफी कम मात्रा में सूरज की रोशनी आती थी। उन देशों में इस फीचर को सबसे पहले कारों में शुरू किया गया। भारत में 90 के दशक के आस-पास कुछ लग्जरी कारों में इस फीचर को दिया जाने लगा। तब से ही भारत के लोगों के बीच इस फीचर को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। पहले सिर्फ महंगी कारों में ही इस फीचर को दिया जाता था लेकिन आज के समय में दस लाख से कम की कीमत वाली कारों में भी इस फीचर को ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है जनक

Know how the trend of sunroof started in the car, from which countries it started
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में हेंज सी प्रीचर को सनरूफ का जनक माना जाता है। जर्मनी में पैदा हुए प्रीचर काफी कम उम्र में ही ऑटो जगत से जुड़ गए थे। साल 1963 में उन्हें अमेरिका आने का मौका मिला और दो साल बाद उन्होंने लॉस एंजेलिस के एक गैराज में अमेरिकन सनरूफ कॉर्पोरेशन की स्थापना कर ली थी। समय के साथ कई देशों में इसका विस्तार हुआ।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन

भारत में सनरूफ के साथ मिलने वाली कारें

Know how the trend of sunroof started in the car, from which countries it started
महिंद्रा एक्सयूवी 300 - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में भारत में कई कारों में सनरूफ को ऑफर किया जाता है। इनमें कुछ कारें दस लाख रुपये से कम कीमत में भी मिलती हैं। इन कारों में टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 300, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर, ह्यूंदै वेन्यू, किआ सेल्टॉस जैसी कारें हैं जिनकी कीमत दस लाख रुपये से कम में शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed