सब्सक्राइब करें

Budget 2023: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को तोहफा, गाड़ियां होंगी सस्ती, जानें बैटरी-ईवी पर हुए बड़े एलान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 01 Feb 2023 01:25 PM IST
सार

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीीदने वालों को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी के लिए क्या घोषणा की गई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
latest news budget 2023, Finance Minister nirmala sitharaman made a big announcement on battery and EV
टाटा टियागो ईवी - फोटो : Tata Motors

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों और लीथियम ऑयन बैटरी को लेकर बजट भाषण में बड़ी घोषणा की गई। वित्त मंत्री की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यह घोषणा की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सरकार की ओर से बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए क्या बड़ी घोषणा की गई है।

Trending Videos

हुई बड़ी घोषणा

latest news budget 2023, Finance Minister nirmala sitharaman made a big announcement on battery and EV
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण - फोटो : Social Media
बजट सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों और लीथियम ऑयन बैटरी के दाम कम करेगी। सरकार की ओर से की गई इस घोषणा का सीधा असर इलेक्ट्रिक वाहनों और लीथियम ऑयन बैटरी को खरीदने वालों की जेब पर होगा। वित्त मंत्री की घोषणा के बाद अब इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना सस्ता हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में कितनी हुई बिक्री

latest news budget 2023, Finance Minister nirmala sitharaman made a big announcement on battery and EV
For Reference Only - फोटो : ola electric

साल 2022 में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ। करीब 10 लाख वाहनों की बिक्री साल 2022 के दौरान हुई। इनमें सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन रहे। वहीं दूसरे नंबर पर चार पहिया वाहनों की संख्या रही।
 

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

ये है सबसे सस्ती कार

latest news budget 2023, Finance Minister nirmala sitharaman made a big announcement on battery and EV
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors

भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में फिलहाल टाटा की टियागो सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी की ओर से इसे 8.49 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर बेचा जाता है।
 

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च


 

विज्ञापन

पेट्रोल डीजल के दाम से परेशान

latest news budget 2023, Finance Minister nirmala sitharaman made a big announcement on battery and EV
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आम जनता पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से काफी परेशान है। परेशानी के कारण लोग इनका विकल्प तलाश रहे हैं और ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन ही एकमात्र विकल्प दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं लेकिन कुछ लोग अभी-भी इलेक्ट्रिक वाहनों के महंगा होने के कारण पुराने या आईसीई वाहनों को चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed