सब्सक्राइब करें

Pininfarina Battista: 358 किलोमीटर प्रतिघंटा से तेज दौड़ी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार, बन गया नया रिकॉर्ड

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 24 Feb 2023 12:03 PM IST
सार

महिंद्रा के स्वामित्व वाली कंपनी पिनिनफेरिना ने अपनी हाइपर इलेक्ट्रिक कार बटिस्टा के साथ भारत में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। ये रिकॉर्ड क्या है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
mahindra’s pininfarina battisa sets new speed record, achieves 358 kmph at natrax test facility
Pininfarina Battista Electric Car - फोटो : Pininfarina

महिंद्रा पिनिनफेरिना की बटिस्टा दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार है। हाल में ही इसने भारत में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। हम इस खबर में आपको नए रिकॉर्ड की जानकारी के साथ ही यह भी बता रहे हैं कि महिंद्रा की इस कार में क्या खूबियां हैं।

Trending Videos

बना नया रिकॉर्ड

mahindra’s pininfarina battisa sets new speed record, achieves 358 kmph at natrax test facility
Automobili Pininfarina Battista-5
महिंद्रा पिनिनफेरिना की बटिस्टा हाइपर इलेक्ट्रिक कार ने भारत की जमीन पर नया रिकॉर्ड बनाया है। जानकारी के मुताबिक इस कार ने नेटरेक्स टेस्ट फैसिलिटी में टेस्ट के दौरान 358.03 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान कार ने 1/4 मील और 1/2 मील स्प्रिंट को पूरा करते हुए रिकॉर्ड बनाया।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने समय में बना रिकॉर्ड

mahindra’s pininfarina battisa sets new speed record, achieves 358 kmph at natrax test facility
Pininfarina Battista Electric Car - फोटो : Pininfarina
रिपोर्ट्स के मुताबिक बटिस्टा ने 8.55 सेकेंड में 1/4 मील और 13.38 सेकेंड में 1/2 मील की दूरी तय की। महिंद्रा की इस हाइपर इलेक्ट्रिक कार के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करने के लिए वीबीओएक्स डेटा सिस्टम का उपयोग किया गया था। कार की टॉप स्पीड को टेस्ट करने के लिए मिशेलिन पायलट स्पोर्ट कप 2 टायर्स का उपयोग किया गया था। टेस्ट के दौरान अलग-अलग ड्राइवर्स ने कार को चलाया, जिसमें इसकी टॉप स्पीड 358.03 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

क्या हैं खूबियां

mahindra’s pininfarina battisa sets new speed record, achieves 358 kmph at natrax test facility
Pininfarina Battista Electric Car - फोटो : Twitter
महिंद्रा के स्वामित्व वाली कंपनी पिनिनफेरिना की बटिस्टा हाइपर कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 1.86 सेकेंड का समय लगता है। वहीं यह कार जीरो से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक जाने में सिर्फ 4.75 सेकेंड का समय लेती है और 12 सेकेंड में यह 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच जाती है। इसकी टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। आईसीई वाली कई बेहतरीन स्पोर्ट्स कार भी पांच सेकेंड तक जीरो से 100 किलोमीटर तक जा पाती हैं। महिंद्रा की बटिस्टा इलेक्ट्रिक हाइपर कार की यह खूबी ही इसे दुनिया की सबसे तेज लीगल स्ट्रीट कार बनाती है। इसके पहले यह रिकॉर्ड रिमैक नेवेरा के नाम था जो 1.95 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed