सब्सक्राइब करें

Mahindra Thar: महिंद्रा ने शुरू की इस सस्ती एसयूवी की डिलीवरी, लंबे इंतजार के बाद भी खरीदने को तैयार ग्राहक

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 08 Feb 2023 12:50 PM IST
सार

महिंद्रा ने अपनी दमदार लेकिन सस्ती एसयूवी की डिलीवरी को शुरू कर दिया है। ग्राहक भी लंबे इंतजार के बाद भी इस एसयूवी को खरीदने के लिए लाइन लगा रहे हैं। ये कौन सी एसयूवी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
mahindra thar rear wheel drive delivery starts and waiting period upto 18 months
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra

देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता महिंद्रा ने अपनी सस्ती एसयूवी की डिलीवरी करना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को इस एसयूवी के लिए उम्मीद से ज्यादा बुकिंग मिल रही हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि महिंद्रा की यह कौन सी एसयूवी है और इसके लिए कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है।

Trending Videos

डिलीवरी हुई शुरू

mahindra thar rear wheel drive delivery starts and waiting period upto 18 months
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से थार एसयूवी के रियर व्हील ड्राइव वैरिएंट की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। कंपनी ने थार 4x2 को हाल में ही लॉन्च किया था। इससे पहले इसे सिर्फ 4x4 वैरिएंट में ही ऑफर किया जाता था।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा हुआ इंतजार

mahindra thar rear wheel drive delivery starts and waiting period upto 18 months
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
थार के सस्ते वैरिएंट 4x2 को लॉन्च करने के बाद से ही कंपनी को इसके लिए काफी ज्यादा बुकिंग मिल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को इस वैरिएंट के लिए इतनी ज्यादा बुकिंग मिल गई हैं कि अब इसका वेटिंग पीरियड बढ़कर करीब 18 महीने तक पहुंच गया है। इसके साथ ही कंपनी स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी700 जैसी एसयूवी की भी बिक्री करती है, और उनके लिए भी बाजार में काफी डिमांड है। जिसके कारण कम कीमत वाली थार के लिए प्रोडक्शन बढ़ाना भी संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

मारुति जिम्नी से पहले आया 4x2 वैरिएंट

mahindra thar rear wheel drive delivery starts and waiting period upto 18 months
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
महिंद्रा की थार के सस्ते 4x2 वैरिएंट को कंपनी ने ऑटो एक्सपो की शुरूआत से पहले नौ जनवरी को लॉन्च कर दिया था। थार के इस वैरिएंट का मुकाबला मारुति की जिम्नी से होगा। लेकिन जिम्नी के मुकाबले थार के 4x4 वैरिएंट की कीमत काफी ज्यादा थी ऐसे में कंपनी ने जिम्नी के पेश होने से दो दिन पहले कम कीमत वाली थार को लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें - Mahindra Thar: पुरानी 4X4 थार के मुकाबले कैसी है नई 4x2 थार, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल
विज्ञापन

जल्द आएगी फाइव डोर थार

mahindra thar rear wheel drive delivery starts and waiting period upto 18 months
Mahindra Thar 5-Door YouTube Video Crab - फोटो : For Reference Only
कंपनी की मौजूदा थार तीन दरवाजों के साथ आती है। ऐसे में कई लोगों को इस बात की शिकायत रहती है कि पीछे की सीट पर बैठते समय असुविधा होती है। वहीं जिम्नी में इस बात का ध्यान रखते हुए कंपनी ने इसे पांच दरवाजों के साथ पेश किया। उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा भी जल्द ही थार के फाइव डोर वाले वैरिएंट को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें - Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed