सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki: मारुति ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 2.5 करोड़ कार बनाने वाली देश की पहली कंपनी बनी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 02 Nov 2022 02:41 PM IST
सार

मारुति की ओर से नया कीर्तिमान बनाया गया है। कंपनी की ओर से 2.5 करोड़ कारों का उत्पादन किया गया है। ऐसा करने वाली ये देश की पहली कंपनी है।

विज्ञापन
Maruti achieved a big achievement, became the first indian company to make 25 million cars
मारुति सुजुकी की फैक्ट्री - फोटो : maruti

देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी 25 मिलियन कारें बनाने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। कंपनी ने हरियाणा के गुरूग्राम से अपने सफर की शुरूआत 1983 में की थी। जिसके बाद अब तक कंपनी के पास हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर में दो अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाएं हैं। इन दोनों फैक्ट्री से कंपनी हर साल 1.5 मिलियन यूनिट का उत्पादन करने में सक्षम है।

Trending Videos

कब रखी गई थी कंपनी की नींव

Maruti achieved a big achievement, became the first indian company to make 25 million cars
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

24 फरवरी 1981 को देश की मौजूदा सबसे बड़ी वाहन निर्माता की नींव रखी गई थी। इसकी नींव भारत सरकार की ओर से रखी गई थी। भारत सरकार ने इसके लिए जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी की थी।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति 800 थी पहली कार

Maruti achieved a big achievement, became the first indian company to make 25 million cars
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कंपनी की नींव रखे जाने के दो साल बाद ही देश को अपनी पहली कार मिली थी। कंपनी की पहली कार मारुति 800 थी। जिसने कई दिल जीते और समय के साथ ही ये एक ब्रॉन्ड बन गया। कंपनी ने अपने ग्राहकों और पर्यावरण की बदलती जरूरतों के हिसाब से काम किया और कई वाहनों को भारतीय बाजार में पेश किया।
 

यह भी पढ़ें - महिंद्रा की एक्सयूवी 700 है दमदार, मिलते हैं ये फीचर्स

कितनी कारों का है पोर्टफोलियो

Maruti achieved a big achievement, became the first indian company to make 25 million cars
For Reference Only - फोटो : maruti
एक कार से शुरूआत करने वाली मारुति आज देश में कई कारों की बिक्री करती है। इनमें मारुति ऑल्टो 800, ऑल्टो के-10, एस प्रेसो, वैगन-आर, सेलेरियो, स्विफ्ट, इग्निस, डिजायर, सियाज, बलेनो, एक्सएल6, ब्रेजा और ग्रैंड विटारा ब्रेजा जैसी कारें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन

सीईओ ने दिया खास संदेश

Maruti achieved a big achievement, became the first indian company to make 25 million cars
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टेकुची ने कहा कि 2022 भारत के लोगों के साथ सुजुकी की साझेदारी के 40 साल पूरे कर रहा है। इस साल 25 मिलियन संचयी उत्पादन मील का पत्थर पार करना सुजुकी की निरंतर प्रतिबद्धता और भारत के लोगों के साथ साझेदारी का प्रमाण है। मैं इस मौके पर मारुति सुजुकी के सभी कर्मचारियों, हमारे ग्राहक और डीलर्स के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मारुति सुजुकी लाखों लोगों के कार खरीदने के सपने को पूरा करने में सक्षम है। भविष्य में हम सभी के लिए 'जॉय ऑफ मोबिलिटी' देने के अपने लक्ष्य की दिशा में काम करना जारी रखेंगे। इसके लिए हम बाजार में नए उत्पाद पेश करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed