{"_id":"644630d357eefbe93d07fe43","slug":"maruti-suzuki-fronx-suv-launched-in-india-know-price-features-specs-2023-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Fronx SUV: मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki Fronx SUV: मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
Maruti Fronx
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय कार बाजार में अपनी नई Maruti Suzuki Fronx SUV (मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी) को 7.46 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। AT और ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ टॉप-एंड अल्फा डुअल टोन की कीमत 13.13 लाख रुपये तक जाती है। बलेनो-आधारित एसयूवी, मारुति फ्रोंक्स को पहली बार जनवरी में ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। अब कंपनी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो का विस्तार कर बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है।
Trending Videos
Maruti Fronx
- फोटो : Maruti Suzuki
वैरिएंट्स और इंजन पावर
मॉडल लाइनअप 5 ट्रिम्स में आता है - सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, ज़ेटा और अल्फा, और दो पेट्रोल इंजन विकल्प - 1.0 लीटर टर्बो और 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड। टर्बो इंजन 98.6bhp का पावर और 147.6Nm टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 88.5bhp और 113Nm का आउटपुट देता है। खरीदारों के पास तीन गियरबॉक्स विकल्प हैं - एक 5-स्पीड मैनुअल, एक 6-स्पीड ऑटोमैटिक और एक 5-स्पीड एएमटी।

- फोटो : अमर उजाला
माइलेज
कार निर्माता का दावा है कि मारुति फ्रोंक्स एसयूवी 1.2 लीटर ड्यूलजेट-एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22.89 किलोमीटर प्रति लीटर तक की बेस्ट-इन-क्लास माइलेज देता है। मैनुअल वर्जन के साथ इसका 1.2 लीटर पेट्रोल 21.79 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। 1.0 लीटर बूस्टरजेट वैरिएंट मैनुअल के साथ 21.50 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 20.01 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा करता है।

कीमत
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमत।
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमत।
| वैरिएंट्स | कीमत (रुपये) |
| 1.2L Sigma MT | 7.46 लाख |
| 1.2L Delta MT | 8.32 लाख |
| 1.2L Delta AMT | 8.87 लाख |
| 1.2L Delta+ MT | 8.72 लाख |
| 1.2L Delta+ AMT | 9.27 लाख |
| 1.0L Delta+ MT | 9.72 लाख |
| 1.0L Zeta MT | 10.55 लाख |
| 1.0L Zeta AT | 12.05 लाख |
| 1.0L Alpha MT | 11.47 लाख |
| 1.0L Alpha AT | 12.97 लाख |
| 1.0L Alpha MT Dual-Tone | 11.63 लाख |
| 1.0L Alpha AT Dual-Tone | 13.13 लाख |
विज्ञापन
Maruti Fronx
- फोटो : अमर उजाला
1.2 लीटर के-सीरीज डुअलजेट, डुअल वीवीटी इंजन पावर्ड वैरिएंट 7.46 लाख रुपये से 9.27 लाख रुपये की प्राइस रेंज में उपलब्ध है। 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट DI वैरिएंट की कीमतें 9.72 लाख रुपये से शुरू होकर 13.13 लाख रुपये तक जाती हैं। डेल्टा और डेल्टा+ एएमटी वैरिएंट्स की कीमत क्रमशः 8.87 लाख रुपये और 9.27 लाख रुपये है। जबकि 6-स्पीड ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत 12.05 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये के बीच है। ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन सिर्फ 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन (मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों के साथ) टॉप-एंड अल्फा ट्रिम पर पेश किए जाते हैं।